ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार समस्तीपुरदहेज हत्याकांड में मृतका के आरोपी ससुर गिरफ्तार

दहेज हत्याकांड में मृतका के आरोपी ससुर गिरफ्तार

विभूतिपुर। थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव निवासी नन्हकी सहनी उर्फ राम प्रताप सहनी को...

दहेज हत्याकांड में मृतका के आरोपी ससुर गिरफ्तार
हिन्दुस्तान टीम,समस्तीपुरTue, 18 Jan 2022 06:20 PM
ऐप पर पढ़ें

विभूतिपुर। थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव निवासी नन्हकी सहनी उर्फ राम प्रताप सहनी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस पर पुत्रवधू को हत्या कर शव को गायब कर देने आरोप था। यह जानकारी थानाध्यक्ष चंद्र कांत गौरी ने दी। बताया कि घटना को लेकर दरभंगा जिला अन्तर्गत कुशेश्वर स्थान थाना क्षेत्र के महिसौत गांव निवासी रामलखन सहनी के पुत्र बच्चा बाबु सहनी ने विभूतिपुर थाने में एक प्राथमिकी दर्ज करवाई थी। इसमें मृतका पुनम देवी के पति बैजू सहनी, ससुर नन्हकी सहनी, सास, बैजू सहनी का बड़ा भाई और भाभी पर दहेज में 5 लाख रूपये और एक बाइक की मांग समेत मृतका को शारीरिक, मानसिक और आर्थिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया गया था। कहा था कि उसकी बहन पुनम कुमारी की शादी हिन्दू रीति-रिवाज के मुताबिक लगभग एक वर्ष पूर्व फुलवरिया गांव निवासी नन्हकू सहनी के पुत्र बैजू सहनी के साथ हुई थी। शादी के उपरांत उपहार स्वरूप कपड़ा, जेवर, फर्नीचर वगैरह लगभग तीन लाख रूपये के साथ उसकी बहन ससुराल गई। कुछ दिनों तक ससुराल वालों ने उसकी बहन को ठीक से रखा। उसके बाद पति बैजू सहनी, ससुर नन्हकी सहनी, सास, जेठ और जेठानी सभी मिलकर यह कहने लगा कि मायके से दहेज में पांच लाख रुपये बिजनेस के लिए और एक बाइक मांगकर लाओ। दहेज की मांग पूरा नहीं करने की वजह से उसकी बहन को आरोपी शारीरिक, मानसिक और आर्थिक रूप से प्रताड़ित करते थे। आरोपियों ने कई बार उसकी बहन की हत्या करने का प्रयास किया था। विगत 6 नवम्बर 2020 की सुबह चाचा रामदेव सहनी और आवेदक के मोबाइल पर घटना की सूचना मिली। ग्रामीणों के साथ टेम्पो से फुलवरिया गांव पहुंचा तो देखा कि बहन पूनम नहीं है और घर में ताला लगा हुआ है। सभी घरवाले फरार है। पूर्ण आशंका जताते हुए कहा था कि दहेज का मांग पूरा नहीं करने के कारण आरोपियों ने मिलकर उसकी बहन की हत्या कर लाश गायब कर दिया है। ग्रामीणों ने उसे बताया कि उसकी बहन को ससुरालवालों ने हत्या कर लाश को जला दिया है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें