Samastipur News: तलवार से जानलेवा हमला मामले में पिता-पुत्र को आठ वर्ष सश्रम कारावास

हिन्दुस्तान, समस्तीपुर
share

Samastipur News: रोसड़ा के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने पिता-पुत्र को जानलेवा हमले के मामले में 8 वर्ष सश्रम कारावास और 20 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। यह मामला 27 जून 2021 का है, जब आरोपियों ने पेड़ काटने को लेकर विवाद में पीड़ित पर तलवार से हमला किया था।

Samastipur News: तलवार से जानलेवा हमला मामले में पिता-पुत्र को आठ वर्ष सश्रम कारावास

Samastipur News: रोसड़ा। व्यवहार न्यायालय रोसड़ा के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय राजीव कुमार मिश्रा की अदालत ने बुधवार को जानलेवा हमला मामले में सजा की बिन्दु पर सुनवाई पूरी करने के बाद मामले के दोषी पिता व पुत्र को आठ वर्ष सश्रम कारावास की सजा सुनायी है। न्यायालय ने सिंघिया थाना कांड संख्या 98/21 में सिंघिया थाना क्षेत्र के डुमरा निवासी रमेश साहू एवं उसके पुत्र राहुल कुमार को भादवि की धारा 307 में दोषी पाते हुए आठ वर्ष सश्रम कारावास की सजा सुनायी है तथा 20 हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया है। अर्थदंड नहीं देने पर 09 माह अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। वहीं कोर्ट ने भादवि 324 में तीन वर्ष सश्रम कारावास तथा 1500 रुपये जुर्माना भी लगाया है। भादवि 147 में एक वर्ष, भादवि 323 में छह माह तथा भादवि 341 में एक माह कारावास की सजा सुनायी है।

घटना का विवरण

बता दें कि कोर्ट ने उक्त दोनों आरोपियों को बीते 28 सितम्बर को दोषी करार दिया था। मामला 27 जून 2021 का है। सिंघिया थाना क्षेत्र के डुमरा गांव में सूखे आम के पेड़ को काटने को लेकर विवाद हुआ था। इस दौरान आरोपियों पर पेड़ काटने के एवज में रंगदारी मांगने तथा विरोध करने पर जयशंकर प्रसाद साहू पर तलवार से जानलेवा हमला करने का आरोप लगा था। हमले में जयशंकर प्रसाद साहू गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे।

अस्पताल में भर्ती

बाद में उन्हें इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती कराया गया, जहां काफी दिनों तक उपचार के बाद उनकी हालत में सुधार हुआ। घटना को लेकर पीड़ित के बयान पर सिंघिया थाना में कांड संख्या 98/21 दर्ज किया गया था। मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से अपर लोक अभियोजक रामकुमार तथा बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता दीपक वर्णवाल ने अपना-अपना पक्ष रखा। बुधवार को अदालत ने दोनों दोषियों को सजा सुनायी।

सामान्य प्रश्न

✦इस मामले में पिता और पुत्र को किस धारा के तहत सजा मिली है?−
पिता और पुत्र को भादवि की धारा 307 के तहत सजा मिली है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar Newsसमस्तीपुरSamastipur News: तलवार से जानलेवा हमला मामले में पिता-पुत्र को आठ वर्ष सश्रम कारावास