बाइक व ऑटो के बीच टक्कर में युवक की मौत, छह घायल

Newswrap हिन्दुस्तान, समस्तीपुर
share

उजियारपुर में गुरुवार सुबह बाइक और यात्री ऑटो के बीच हुई टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए। हादसा एसएच 55 समस्तीपुर रोसड़ा पथ पर डिहुली ढाला के पास हुआ। गंभीर रूप से घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

बाइक व ऑटो के बीच टक्कर में युवक की मौत, छह घायल

उजियारपुर। बाइक व एक यात्री ऑटो के बीच गुरुवार की सुबह हुई आमने सामने की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई जबकी, एक महिला समेत आधा दर्जन यात्री जख्मी हो गए। हादसा एसएच 55 समस्तीपुर रोसड़ा पथ के डिहुली ढाला के समीप हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों वाहन एक ही लेन पर आमने सामने आ गया। हादसे में 3 लोगों की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने घटनास्थल पर पहुंच कर सभी जख्मियों को इलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया। वहीं सदर अस्पताल पहुंचने के बाद ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने सभी जख्मियों की हालत नाजुक देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया।

जख्मियों की पहचान रोसड़ा थाना के भिरहा गांव निवासी नितीश कुमार, सोनी कुमारी, नीरज कुमार, दिलखुश कुमार तथा रोसड़ा बाजार निवासी सीताराम सहनी के रूप में की गयी है। दिलखुश कुमार की इलाज के दौरान डीएमसीएच में मौत हो गई। डॉक्टरों के अनुसार हादसे में नितीश कुमार व नीरज कुमार की हालत काफी नाजुक है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया की रोसड़ा की ओर से समस्तीपुर की ओर जा रही तेज रफ्तार बाइक के ही लेन में सामने से तेज गति आ रही ऑटो से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए तथा ऑटो भी कई बार पलटी खा गयी। बताया जाता है की इस दौरान बाइक पर सवार तीनों यात्री हवा में उछलकर सड़क पर गिर पड़े। जिससे तीनों गम्भीर रूप से जख्मी हो गए। हादसा में बाइक सवार तीनों युवक व ऑटो में सवार एक महिला समेत कुल 6 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हादसे की सूचना पर अंगारघाट पुलिस मौके पर पहुंचकर वाहन को जब्त कर लोगों से पूछताछ में जुट गई है। इधर मामले में अंगारघाट एसएचओ हिमांशु कुमार ने बताया की दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को जब्त कर थाना लाया गया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।