ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार समस्तीपुरनीलगाय व जंगली सुअरों से किसान परेशान

नीलगाय व जंगली सुअरों से किसान परेशान

प्रखंड के चौर में नीलगाय व जंगली सूअरों की टोली किसानों की फसल बर्बाद कर रही है जिससे किसान परेशान हैं। किसानों ने बताया कि इनदिनों नीलगाय व जंगली सुअरों की टोली उनके खेतों में आकर फसलों को नष्ट कर...

नीलगाय व जंगली सुअरों से किसान परेशान
हिन्दुस्तान टीम,समस्तीपुरFri, 12 Jun 2020 06:07 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रखंड के चौर में नीलगाय व जंगली सूअरों की टोली किसानों की फसल बर्बाद कर रही है जिससे किसान परेशान हैं। किसानों ने बताया कि इनदिनों नीलगाय व जंगली सुअरों की टोली उनके खेतों में आकर फसलों को नष्ट कर देती है। जिससे प्रखंड के मोरवा, अमृतपुर, सोंगर, गोढि़यारी, रतनाहा, लसकारा, सारंगपुर, बनबीरा, हरपुर भिंडी चौर के किसानों को अिार्थक क्षति हो रही है। नीलगाय व जंगली सूअरों की टोली फसलों को रौंद कर बर्बाद कर देती है। इससे बचने के लिए किसान रतजग्गा करने के साथ जानवरों को भगाने के लिए पटाखे छोड़ने और मशाल जलाकर रखने को विवश हैं। इसके बावजूद जानवरो की टोली का उत्पात थम नहीं रहा है। खेत में किसान को अकेला देख वे हमला भी कर देते हैं। किसान सुधीर कुमार राय, संजीव कुमार ठाकुर, शिवशंकर राय, जयकृष्ण राय, दिलीप चौधरी निषाद,लखिन्द्र राय ने प्रशासन व सरकार से नीलगाय व जंगली सूअर के आतंक से किसानों को छुटकारा दिलाने की मांग की है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें