रसोई गैस की किल्लत को ले किया प्रदर्शन
समस्तीपुर में किसान सभा द्वारा प्रदर्शन किया गया। गैस एजेंसी के विरोध में नारेबाजी की गई। रसोई गैस की किल्लत और अन्य मांगों को लेकर दलसिंहसराय-विद्यापतिनगर क्षेत्र में भी विरोध किया गया। वक्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार से मुआवजा, मनरेगा बहाली और श्रम कानूनों को वापस लेने की मांग की।

समस्तीपुर। बिहार राज्य किसान सभा के तत्वावधान में मंगलवार को शहर समेत अन्य जगहों पर प्रदर्शन किया गया। शहर में एक गैस एजेंसी के विरोध में नारेबाजी की गई। सभा के जिलाध्यक्ष सत्यनारायण सिंह की उपस्थिति में कई कार्यकर्ता मौजूद थे। इधर दलसिंहसराय-विद्यापतिनगर क्षेत्र में रसोई गैस की किल्लत सहित विभिन्न मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र एवं राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। मौके पर महेंद्र सिंह की अध्यक्षता में एक सभा भी हुई। सभा को संबोधित करते हुये वक्ताओं ने रसोई गैस की किल्लत दूर करने, नये बिजली विधेयक के तहत लागू विभिन्न दरों को वापस लेने, आंधी-तूफान व ओलावृष्टि से हुई फसल क्षति के बदले मुआवजा देने, मनरेगा को बहाल रखने तथा चार श्रम कानूनों को वापस लेने की मांग की।
सभा को अंचल सचिव रामसेवक राय, विधानचंद्र, अर्जुन राय, हरेराम सिंह, लड्डू लाल राय, अरविंद राय, रामराजी राय, अग्रसेन राय, जनकलाल महतो, रामसाजन राय आदि ने संबोधित किया। केंद्र सरकार का पुतला दहन के उपरांत सभा का समापन किया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


