
मोंथा चक्रवात से हुए नुकसान का नहीं मिलेगा मुआवजा
सिंघिया के किसानों को पिछले अक्टूबर में आए मोंथा चक्रवात से हुई फसल क्षति का मुआवजा नहीं मिलेगा। कृषि विभाग ने रिपोर्ट भेजने के बावजूद समस्तीपुर जिला को मुआवजे की सूची में शामिल नहीं किया है। किसान सवाल उठा रहे हैं कि कैसे बेगूसराय और दरभंगा को मुआवजा मिला, जबकि सिंघिया में अधिक नुकसान हुआ।
सिंघिया। प्रखंड व नपं क्षेत्र के किसानों को पिछले अक्टूबर माह में मोंथा चक्रवात आने से हुई फसल क्षति का मुआवजा नहीं मिलेगा। मिली जानकारी के अनुसार कृषि विभाग के पदाधिकारी व कर्मियों के द्वार क्षेत्र में फसल नुकसान का रिपोर्ट जिला को भेजने के बावजूद फसल क्षति अनुदान से यहां के किसानों को वंचित रखा गया है। हालांकि यह सिर्फ सिंघिया प्रखंड की बात नहीं है, बल्कि राज्य सरकार द्वारा फसल क्षति मुआवजे के लिये जारी 12 जिलों की सूची में समस्तीपुर जिला को शामिल नहीं किया गया है। जबकि समस्तीपुर के निकट के बेगूसराय, दरभंगा और मधुबनी जिलों को फसल क्षति मुआवजे देने की सूची में शामिल किया गया है।
फसल क्षति के मुआवजे में जिलों के चयन करने में पारदर्शिता को लेकर किसान सवाल उठा रहे हैं। प्रखंड के किसानों का कहना है, समस्तीपुर जिला में मोंथा चक्रवात से दरभंगा, मधुबनी व बेगूसराय के क्षेत्र से कहीं अधिक बारिश व तबाही मचाई। खासकर सिंघिया प्रखंड व नपं क्षेत्र में मोंथा चक्रवात अधिक सक्रिय रही। प्रखंड के कई एकड़ में लगी धान की फसल डूब कर बर्बाद हो गई। अब भी प्रखंड के कई पंचायतों के किसान मोंथा चक्रवात की कहर से उबर नहीं पाए हैं। जहां खेतों में पानी लगे हुए हैं जिससे उनके धान की फसल तो बर्बाद हुई ही अब रबी फसल लगाने को लेकर संशय की स्थिति बनी है। ऐसे में किसानों के द्वारा सवाल उठाया जाना लाजिमी है। किसानों में बंधन साहू, कुमोद मिश्र, सतीश सिंह, सुशील सिंह, रतन कुमार,मोहम्मद एहसान आदि ने सरकार से फसल क्षति कृषि अनुदान योजना की सूची में शामिल करने की मांग की है। कर जिले के किसानों को फसल क्षतिपूर्ति का मुआवजा देने की मांग की है। उन्होंने बताया कि सिंघिया में मोंथा चक्रवात से किसानों के धान की फसल को काफी क्षति हुई। जिसका दंश हम किसानों को अब भी झेलना पड़ रहा है। वर्तमान में भी कई खेतों में जल जमाव की स्थिति बनी हुई है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




