Samastipur News: स्थानांतरित एसडीओ को दी विदाई, नए का किया स्वागत
हिन्दुस्तान, समस्तीपुर
Samastipur News: रोसड़ा में शनिवार को विभिन्न व्यवसायिक और सामाजिक संगठनों द्वारा विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इसमें पूर्व एसडीओ संदीप कुमार को सम्मानित किया गया और नव पदस्थापित एसडीओ पूजा कुमारी का स्वागत किया गया। वक्ताओं ने संदीप कुमार के कार्यकाल की सराहना की।

Samastipur News: रोसड़ा, निसं.। शनिवार देर शाम शहर के विभिन्न व्यवसायिक एवं सामाजिक संगठनों तथा जनप्रतिनिधियों की ओर से विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में स्थानांतरित एसडीओ संदीप कुमार को भावभीनी विदाई दी गई, जबकि नव पदस्थापित एसडीओ पूजा कुमारी का स्वागत किया गया। वक्ताओं ने संदीप कुमार के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने प्रशासन और आम लोगों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया। मौके पर सभापति मीरा सिंह, चैम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष केके लखोटिया, सर्राफा व्यवसायी संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार ठाकुर, गुदरी बाजार व्यवसायी संघ के अध्यक्ष विनोद देव, दवा व्यवसायी संघ के ललन सिंह लाल, कुमार विकास, पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. प्रभात कुमार आदि थे।


