Samastipur News: महिलाओं को सम्मान, शिक्षा व राजनीतिक हिस्सेदारी मिली

हिन्दुस्तान, समस्तीपुर
Follow us on Google News
share

Samastipur News: समस्तीपुर में जदयू महिला प्रकोष्ठ द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। शिवरानी देवी प्रजापति ने कहा कि नीतीश कुमार की सरकार में महिलाओं का उत्थान हुआ है। उन्होंने महिला कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। विधायक अश्वमेघ देवी ने महिलाओं की भागीदारी पर भी जोर दिया।

Samastipur News: महिलाओं को सम्मान, शिक्षा व राजनीतिक हिस्सेदारी मिली

Samastipur News: समस्तीपुर | निप्र । लोहिया आश्रम में मंगलवार को जदयू महिला प्रकोष्ठ की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विधान पार्षद सह जदयू महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष शिवरानी देवी प्रजापति मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत और सम्मान किया।

महिलाओं का सम्मान

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिवरानी देवी प्रजापति ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार में महिलाओं का उत्थान हुआ है। महिलाओं को सम्मान, शिक्षा, नौकरी और राजनीतिक क्षेत्र में हिस्सेदारी मिली है। उन्होंने कहा कि जदयू के भविष्य और कार्यकर्ताओं का नेतृत्व करने के लिए निशांत कुमार तैयार हैं।

संगठन को मजबूत करने का आह्वान

उन्होंने जदयू संगठन को मजबूत बनाने के लिए महिला कार्यकर्ताओं से बूथ, पंचायत, प्रखंड और जिला स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। विधायक अश्वमेघ देवी ने कहा कि जदयू संगठन में महिलाओं को 26 वर्षों से अधिक समय से मजबूत भागीदारी मिल रही है। अध्यक्षता महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष बिरिया देवी ने की, जबकि संचालन पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. ज्योति निर्मला ने किया। मौके पर सुप्रिया रानी, अनिता मिश्रा, पुष्पलता कुमारी, ताराचंद मेहता, दीप्ति सिंह, मंजू पासवान, तारा देवी, प्रीति कुमारी, मंजू देवी, विमला देवी, सुनीता देवी, सुमित्रा देवी, राधा देवी, आशा देवी, गीता देवी, ममता देवी, श्रीती सिंह, मनीष कुमारी, बिजली देवी, जगतारिणी देवी, मीनाक्षी देवी, पूनम कुमारी, जिला प्रवक्ता अनस रिजवान, शुभकांत ठाकुर आदि मौजूद थे।

सामान्य प्रश्न

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कौन थीं?
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधान पार्षद सह जदयू महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष शिवरानी देवी प्रजापति थीं।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar Newsसमस्तीपुरSamastipur News: महिलाओं को सम्मान, शिक्षा व राजनीतिक हिस्सेदारी मिली