ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार समस्तीपुरपुलिस के विरुद्ध कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

पुलिस के विरुद्ध कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

समस्तीपुर अंचल के सीआई की गिरफ्तारी के विरोध में राजस्व कर्मचारियों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। साथ ही पुलिस के विरोध में जमकर नारेबाजी करते हुये पुलिस अधिकारी के निलंबन की मांग की...

पुलिस के विरुद्ध कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन
हिन्दुस्तान टीम,समस्तीपुरTue, 22 Jan 2019 10:45 PM
ऐप पर पढ़ें

समस्तीपुर अंचल के सीआई की गिरफ्तारी के विरोध में राजस्व कर्मचारियों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। साथ ही पुलिस के विरोध में जमकर नारेबाजी करते हुये पुलिस अधिकारी के निलंबन की मांग की गयी। बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ के बैनर तले राजस्व कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व सुरेंद्र चौधरी, लक्ष्मीकांत झा, राम कुमारा झा ने संयुक्त रूप से किया। इससे पूर्व राजस्व कर्मचारियों ने प्रमुख मार्गों से जुलूस निकालते हुये कलेक्ट्रेट पर पहुंच कर प्रदर्शन किया।

इस दौराना जिला मंत्री नागेंद्र प्रसाद सिंह एवं अध्यक्ष संजीव ठाकुर ने कहा कि पुलिस गलत तरीके से सीआई महेंद्र प्रसाद पंडित को फंसा कर उसकी गिरफ्तारी की है। अगर तीन फरवरी तक दोषी पुलिस अधिकारी राजेश कुमार को निलंबन कर उसकी गिरफ्तारी नहीं की जाती है तो चार फरवरी से जिले के सभी राजस्व कर्मचारी सामुहिक रूप से कार्य का बहिष्कार करेंगे। जिसकी पूरी जवाबदेही जिला प्रशासन की होगी। प्रदर्शन के बाद शिष्टमंडल ने डीएम से मिलकर वार्ता की। मौके पर राजनंदन चौधरी, महेंद्र प्रसाद पंडित, अर्जुन पासवान, बैद्यनाथ साह, गोपाल गिरधारी, प्रेम कुमार झा, राजन कुमार, नवल किशोर राय, महेश्वर राम, चेत नारायण राय, राम नरेश राम, दिनेश झा, राम सेवक महतो, भागवत नारायण चौधरी, धीरज कुमार, सत्येंद्र कुमार, वीरेंद्र कुमार सिंहा, दिलीप कुमार सिंह, राम सेवक चौधरी, शिवकांत झा आदि मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें