विद्यापतिनगर सीएससी में नहीं  है इमरजेंसी की सुविधा

विद्यापतिनगर सीएससी में नहीं है इमरजेंसी की सुविधा

संक्षेप:

विद्यापतिनगर के सीएससी में इमरजेंसी इलाज की सुविधा नहीं है, जिसके कारण मरीजों को प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर किया जाता है। अस्पताल में गंभीर मरीजों के इलाज की कमी और बेड सीट की अनुपलब्धता के कारण मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Dec 10, 2025 12:24 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, समस्तीपुर
share

विद्यापतिनगर। सीएससी विद्यापतिनगर में अभी तक इमरजेंसी इलाज की सुविधा नहीं है। जिसके कारण इमरजेंसी मरीज को प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर किया जाता है। अस्पताल में प्रतिदिन हर तरह की बीमारी के इलाज के लिए 150 से 175 मरीज आते है। अस्पताल में एक्स रे और अल्ट्रा साउंड नहीं होने और गंभीर मरीज के इलाज की सुविधा नहीं होने से दो -चार प्रतिशत मरीज को सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर किया जाता है, जिससे मरीजों को काफ़ी परेशानी हो रही है। यहां तक की सर्जन, महिला और शिशु विशेषज्ञ डाक्टर भी नहीं है। जिसके कारण आपरेशन से जुड़े मरीज के साथ महिलाओं को और बच्चों के इलाज के लिए इधर उधर भटकना पड़ता है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

अस्पताल में प्रसव और साधारण इलाज चल रहा है। यहाँ आँख का इलाज के साथ चश्मा भी लोगो को मुफ़्त में दिया जाता है साथ ही बंध्याकरण का काम किया जाता है। एवं प्रसव पूर्व पीएम मातृत्व सुरक्षित अभियान के तहत जाँच की जाती है। प्रसव के लिए माह में करीब डेढ़ सौ महिलाओं का आना होता है जिसमे एक दो प्रतिशत गंभीर पेसेंट को सदर अस्पताल रेफर किया जाता है। शेष का प्रसव यही होता है। यही नहीं भर्ती मरीज को बेड सीट और कंबल नहीं मिलता है जिससे जाड़े के इस मौसम में अपने भरोसे मरीजों को रहना पड़ रहा है। प्रसव के लिए आई शेरपुर की महिला पूनम कुमारी एवं सिमरी के शोभा कुमारी के बेड पर बेडसीट नहीं था। बताया की नहीं मिला है। सीएससी प्रबंधक वहाब आलम ने बताया कि अस्पताल में दवा उपलब्ध है। इमरजेंसी सुविधा नहीं होने पर प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया जाता है। सर्जन, महिला एवं शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर नहीं है। बेडसीट नहीं उपलब्ध होने के कारण नहीं दिया गया है। अस्पताल में कंबल उपलब्ध नहीं है। गंभीर मरीजों को रेफर किया जाता है ।