करंट से मवेशी की मौत
Newswrap हिन्दुस्तान, समस्तीपुर
कल्याणपुर के अंजना गांव में एक मवेशी करंट लगने से मर गया। घटना में भैंस बारिश के पानी के जल जमाव के कारण करंट से झुलस गई। लोग बताते हैं कि बिजली का तार बांस में सट गया था। मवेशी की मौत से लोगों ने हजारों रुपए के नुकसान का अनुमान लगाया है।

कल्याणपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत अंजना गांव में शुक्रवार की देर शाम करंट लगने से एक मवेशी की मौत हो गई। लोगों के मुताबिक जोगेंद्र राय के घर के समीप एक गाछी में बांस के बीट में भैंस बंधी हुई थी। उसके नीचे बारिश के पानी का जल जमाव था। अचानक बिजली का तार बांस में सट जाने के कारण करंट लगने से मवेशी झुलस गई। जब तक लोग वहां पहुंचे मवेशी की मौत हो गई। लोगों ने हजारों रुपए के नुकसान का अनुमान लगाया है।
ये भी पढ़ें:होन्हे में वज्रपात होने से मवेशी की मौत
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


