Samastipur News: बुजुर्ग दंपती की चाकू से गोदकर हत्या, घर में खून से लथपथ मिले शव

हिन्दुस्तान, समस्तीपुर
Follow us on Google News
share

Samastipur News: विभूतिपुर थाना क्षेत्र के भरपुरा पटपारा वार्ड-11 में सोमवार रात बदमाशों ने बुजुर्ग दंपती की चाकू से हत्या कर दी। मृतकों की पहचान अघनु दास के बेटे बंगाली दास और उनकी पत्नी धनमा देवी के रूप में हुई। पुलिस सभी संभावित बिंदुओं पर जांच कर रही है।

Samastipur News: बुजुर्ग दंपती की चाकू से गोदकर हत्या, घर में खून से लथपथ मिले शव

Samastipur News: विभूतिपुर। विभूतिपुर थाना क्षेत्र के भरपुरा पटपारा वार्ड-11 स्थित भोलेईया टोल में सोमवार रात बदमाशों ने बुजुर्ग दंपती की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। मृतकों की पहचान गांव के ही अघनु दास के पुत्र बंगाली दास (70) और उनकी पत्नी धनमा देवी (65) के रूप में हुई है। घटना का खुलासा मंगलवार सुबह करीब आठ बजे हुआ, जब प्रतिदिन की तरह दूध लेने पहुंचे एक व्यक्ति ने मुख्य फाटक पर बाहर से ताला लगा देखा और ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी। ग्रामीणों ने फाटक खोलकर अंदर देखा तो बरामदे में दंपती के शव खून से लथपथ पड़े थे। बताया जाता है कि दोनों पति-पत्नी रात में चौकी पर सोए थे। आशंका है कि देर रात बारिश के दौरान बदमाश घर में दाखिल हुए। दोनों के गर्दन, सिर और कलेजे पर धारदार हथियार से वार के गहरे जख्म मिले हैं। बंगाली दास का शव चौकी पर, जबकि धनमा देवी का शव चौकी के पास जमीन पर पीठ के बल पड़ा था। पुलिस लूटपाट समेत अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। अभी तक हत्या के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल सका है।

पुलिस अफसर, फॉरेंसिक व डॉग स्क्वाड की टीम पहुंची

दोहरे हत्याकांड से क्षेत्र में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर मनोज कुमार, थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा, अपर थानाध्यक्ष शिवनारायण कुमार और एसआई विशाल प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे। इसके बाद डीआईजी मनोज कुमार तिवारी, एसपी अरविन्द प्रताप सिंह और डीएसपी संजय कुमार सिन्हा ने घटनास्थल का मुआयना किया। टेक्निकल, फॉरेंसिक और डॉग स्क्वाड की टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। इसके बाद पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, समस्तीपुर भेज दिया। वरीय पुलिस अधिकारियों की टीम मौके पर कैंप कर रही है।

रोजी-रोटी के सिलसिले में दिल्ली में रहते हैं तीनों बेटे

दंपती घर में अकेले रहते थे और गाय पालने व मजदूरी से परिवार चलाते थे। उनके तीन बेटे राम विनोद दास, रामाशीष दास और राम प्रगास दास दिल्ली में मजदूरी करते हैं और कभी-कभार ही घर आते थे। दंपती की तीन शादीशुदा बेटियां गीता देवी उर्फ पवित्री देवी, बबिता देवी और पारो देवी सूचना मिलते ही घर पहुंचीं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

पुलिस आपसी रंजिश, लूटपाट समेत सभी संभावित बिंदुओं पर गहन जांच कर रही है

पुलिस आपसी रंजिश, लूटपाट समेत सभी संभावित बिंदुओं पर गहन जांच कर रही है। डॉग स्क्वाड और तकनीकी टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। अपराधी जल्द पकड़े जाएंगे।

मनोज कुमार तिवारी, डीआईजी

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

दंपती की पहचान क्या है?
दंपती की पहचान अघनु दास के पुत्र बंगाली दास (70) और उनकी पत्नी धनमा देवी (65) के रूप में हुई है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar Newsसमस्तीपुरSamastipur News: बुजुर्ग दंपती की चाकू से गोदकर हत्या, घर में खून से लथपथ मिले शव