Samastipur News: विभिन्न हादसे में 8 लोग हुए जख्मी
हिन्दुस्तान, समस्तीपुर
Samastipur News: कल्याणपुर थाना क्षेत्र में हुए अलग-अलग हादसों में आठ लोग जख्मी हो गए हैं। जख्मी में बिरसिंहपुर, गोपालपुर, रामपुरा और खरसंड गांव के लोग शामिल हैं। सभी को सीएचसी में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है।

Samastipur News: कल्याणपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न जगहों पर हुई विभिन्न हादसे में आठ लोग जख्मी हो गए। जख्मी लोगों में बिरसिंहपुर गांव के मानटुन कुमार एवं मो. साहिल, गोपालपुर गांव की सोनू कुमार, रामपुरा गांव के शुभम कुमार, पूजा कुमारी, मनीषा कुमारी, खरसंड गांव के प्रदीप पासवान एवं ध्रुवगामा गांव के कन्हैया कुमार शामिल थे। सभी जख्मी लोगों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां जख्मी लोगों का इलाज किया जा रहा है।


