Hindi NewsBihar NewsSamastipur NewsEast Central Railway Employees Union Protests for Bonus Increase and Job Security
ईस्ट सेंट्रल रेलवे इम्प्लाइज यूनियन ने किया  प्रदर्शन

ईस्ट सेंट्रल रेलवे इम्प्लाइज यूनियन ने किया प्रदर्शन

संक्षेप: ईस्ट सेंट्रल रेलवे इम्प्लाइज यूनियन ने शाहपुर पटोरी स्टेशन पर विभिन्न मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। कर्मियों ने बोनस में वृद्धि, एनपीएस और यूपीएस को समाप्त कर ओपीएस लागू करने, और रेलवे के...

Fri, 15 Aug 2025 12:11 AMNewswrap हिन्दुस्तान, समस्तीपुर
share Share
Follow Us on

शाहपुर पटोरी। ईस्ट सेंट्रल रेलवे इम्प्लाइज यूनियन ने गुरुवार को शाहपुर पटोरी स्टेशन परिसर में विभिन्न मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन और प्रतिरोध सभा का आयोजन किया। कर्मियों की मुख्य मांगों में बोनस में वृद्धि करने, एनपीएस और यूपीएस को समाप्त कर ओपीएस लागू करने, रेलवे के निजीकरण व निगमीकरण नहीं करने आदि की मांगें शामिल थी। इस कार्यक्रम का नेतृत्व शाखा सचिव कमलेश पटेल ने किया। कार्यक्रम में कहा गया कि बोनस का भुगतान 7 वें वेतन आयोग के न्यूनतम वेतनमान के आधार पर किया जाए। निजीकरण और निगमीकरण के काले कानून को समाप्त किया जाए। आंदोलनकारियों ने कहा कि रेलवे में सभी रिक्तियां भरने और 8 घंटे का ड्यूटी रोस्टर लागू करने की दिशा में तत्काल कदम उठाए जाएं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

केंद्र सरकार मजदूरों के हित में नई श्रम नीति को वापस ले और ठेका व आउटसोर्स कर्मचारियों को समान काम, समान वेतन के सिद्धांत के तहत भुगतान करे। सभा को संजीव कुमार, मिथिलेश कुमार, अमित रंजन समेत अनेक पदाधिकारी व कर्मचारियों ने संबोधित किया।