ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार समस्तीपुरडीआरएम अशोक माहेश्वरी ने किया योगदान

डीआरएम अशोक माहेश्वरी ने किया योगदान

समस्तीपुर रेल मंडल में नये डीआरम के रुप में अशोक माहेश्वरी ने गुरुवार को योगदान किया। इस दौरान निवर्तमान डीआरएम रविंद्र कुमार जैन के अलावे सभी शाखा अधिकारी उपस्थित थे। डीआररएम अशोक माहेश्वरी ने...

डीआरएम अशोक माहेश्वरी ने किया योगदान
हिन्दुस्तान टीम,समस्तीपुरThu, 25 Apr 2019 11:31 PM
ऐप पर पढ़ें

समस्तीपुर रेल मंडल में नये डीआरम के रुप में अशोक माहेश्वरी ने गुरुवार को योगदान किया। इस दौरान निवर्तमान डीआरएम रविंद्र कुमार जैन के अलावे सभी शाखा अधिकारी उपस्थित थे। डीआररएम अशोक माहेश्वरी ने योगदान करने के बाद सभी अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया।

डीआरएम माहेश्वरी शुक्रवार को निवर्तमान डीआरएम जैन से पदभार ग्रहण करेंगे। विदित हो कि डीआरएम जैन के दो साल के कार्यकाल पूर्ण होने के बाद श्री माहेश्वरी को नया डीआरएम बनाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार श्री माहेश्वरी इससे पूर्व सेंट्रल रेलवे मुंबई में चीफ सिंग्नल टेलीकॉम इंजीनियर के पद पर तैनात थे। उन्होंने मालवीय नेशनल इंस्टीच्यूट से इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की है। वे एनडब्ल्यू रेलवे में जीएम के सचिव के अलावा ओएनजीसी में भी इंजीनियर रह चुके हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें