ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार समस्तीपुरनौ डाक्टर सहित दर्जन भर कर्मी गायब, वेतन ब्रेक

नौ डाक्टर सहित दर्जन भर कर्मी गायब, वेतन ब्रेक

सीएस डॉ. सत्येंद्र कुमार गुप्ता ने पटोरी अनुमंडल के विभिन्न अस्पतालों का शनिवार को औचक निरीक्षण किया। सीएस के इस निरीक्षण से स्वास्थ्य कर्मियों में...

नौ डाक्टर सहित दर्जन भर कर्मी गायब, वेतन ब्रेक
हिन्दुस्तान टीम,समस्तीपुरSun, 13 Jun 2021 03:50 AM
ऐप पर पढ़ें

सीएस डॉ. सत्येंद्र कुमार गुप्ता ने पटोरी अनुमंडल के विभिन्न अस्पतालों का शनिवार को औचक निरीक्षण किया। सीएस के इस निरीक्षण से स्वास्थ्य कर्मियों में अफरातफरी मची रही। इस दौरान पटोरी अनुमंडलीय अस्पताल में सात डॉक्टर बिना किसी सूचना के गायब मिले। वहीं एक लिपिक भी पिछले दो महीने से गायब पायी गयी। सीएस ने बताया कि गायब सभी डॉक्टरों एवं कर्मियों से जवाब तलब करने के साथ तत्काल वेतन भुगतान पर रोक लगा दी गयी है। सीएस ने कहा कि किसी भी स्तर पर कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि निरीक्षण के बाद कोरोना के संभावित तीसरी लहर की तैयारी की समीक्षा की गयी। जिसमें पटोरी में बच्चों के लिए सौ बेड का डेडिकेटेड कोविड हेल्थ सेंटर बनाने पर विचार किया गया। इसके लिए ऑक्सीजन पाइपलाइन की प्रक्रिया अंतिम चरण में है।

इसको लेकर दिशा निर्देश जारी किया गया है। ग्राउंड व फर्स्ट फ्लोर पर पचास-पचास बेड होगा। इसी दौरान बाढ़ की तैयारी की समीक्षा की गयी। जिसमें हेल्थ कैंप चिंहित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही आवश्यक दवा व उपस्करण को सुनिश्चित कराने को कहा गया। इसके बाद सीएस ने शिउरा पूर्वी टोला टीकाकरण केंद्र का निरीक्षण किया। जहां जीविका व आशा द्वारा मोबलाइजनेशन किया जा रहा था। जिसके कारण कुछ लोगों की संख्या बढ़ायी गयी। फिर सीएस ने मोहिउद्दीननगर एपीएचसी का निरीक्षण किया, जहां एक महिला डॉक्टर व दो कर्मी गायब थे। प्रसव कक्ष की स्थिति भी खराब थी। साफ सफाई की व्यवस्था भी ठीक नहीं थी। सीएस ने व्यवस्था सुधार के लिए पीएचसी प्रभारी को एक सप्ताह का अल्टीमेटम दिया। इसके बाद एपीएचसी कुरसाहा के निरीक्षण में भी एक डॉक्टर गायब मिले। वहीं साफ सफाई की भी व्यवस्था सही नहीं थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें