Hindi NewsBihar NewsSamastipur NewsDouble Murder Investigation Reveals Criminal Network in Samastipur
डबल मर्डर मामले में खुल सकते हैं अन्य राज भी

डबल मर्डर मामले में खुल सकते हैं अन्य राज भी

संक्षेप:

समस्तीपुर में डबल मर्डर मामले में पुलिस को कई महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। मुख्य साजिशकर्ता सुधीर मधान और उसके बेटे अमन मधान की गिरफ्तारी के बाद, पुलिस ने उनके संपर्क में आए आपराधिक प्रॉपर्टी डीलरों का भी पता लगाया है। मामले की गहराई में जा रही जांच में अन्य अपराधों के खुलासे की संभावना है।

Dec 12, 2025 12:37 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, समस्तीपुर
share Share
Follow Us on

समस्तीपुर। डबल मर्डर मामले में पुलिस को अन्य कई महत्वपूर्ण राज हाथ लगते जा रहे हैं। मुख्य साजिशकर्ता सुधीर मधान व शूटरों की गिरफ्तारी के बाद जांच में कई नए पहलू सामने आए हैं, जिनसे पूरे घटनाक्रम में अन्य कई बात भी सामनें आ रही हैं। जांच में खुलासा हुआ है कि सुधीर मधान जिले के कई अन्य प्रॉपर्टी डीलरों के संपर्क में था। इनमें कुछ डीलर ऐसे भी थे जिनकी आपराधिक छवि पहले से ही पुलिस रिकॉर्ड में दर्ज है। पुलिस सूत्रों के अनुसार इन प्रोपर्टी डीलरों का संरक्षण भी सुधीर मधान को प्राप्त था, जिसके चलते वह पिछले कई वर्षों से लगातार आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देता रहा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वह वैशाली के बलिगांव थाना और समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना में भी लूट-डकैती समेत अन्य संगीन मामलों में आरोपित रहा है। इसके अलावे अन्य ऐसे भी मामले रहे हैं जिसमें अप्रत्यक्ष रूप से भी सुधीर मधान शामिल रहा है। बताया जा रहा है कि मुक्तापुर दोहरा हत्याकांड को अंजाम देने के लिए भी उसने एक अपराधिक छवि वाले प्रॉपर्टी डीलर से मदद मांगी थी। इसी जानकारी के आधार पर शहर के उक्त चर्चित प्रॉपर्टी डीलर को पुलिस ने नोटिस देकर थाने भी बुलाया था। स दौरान उससे घंटों पूछताछ भी की गयी। हालांकि, पूछताछ में उसकी सीधी संलिप्तता नहीं मिली, जिसके बाद उसे छोड़ दिया गया। इस पूरे षड्यंत्र को रचने में सुधीर मधान का बेटा अमन मधान भी सहभागी रहा। उसके पुत्र ने ही सुपारी किलरों को किश्तों में राशि दी थी। यही नहीं, पुलिस और मोबाईल सर्विलांस से बचने के लिये वह सुपारी किलरों से यूपीआई जैसे एप से चैटिंग भी करता था, ताकी वह पकड़ में ना आ सके। पिता-पुत्र दोनों अपराध की दुनिया में सक्रिय रहे हैं और पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद कई पुराने मामलों की कड़ियां भी अब जुड़ने लगी हैं। हालांकि सुधीर मधान के पुत्र अमन मधान के अपराधिक रिकार्ड को भी खंगाला जा रहा है। सुधीर मधान के घर से अवैध पिस्टल भी बरामद किया गया है। बताया गया है कि अपने पार्टनर विजय गुप्ता की हत्या के लिये सुधीर मधान लंबे समय से ताक में था। इसका अंदेशा मृतक विजय गुप्ता का परिवार पहले ही जता चुका था। चुनौती के रूप में जिस तरह डबल मर्डर कांड का खुलासा किया गया है उसी तरह अन्य सभी घटनाओं की भी गंभीरता से जांच की जा रही है। कई मामलों में विशेष टीम गठित कर जांच हो रही है, इसके लिये एसटीएफ की भी मदद ली जा रही है। तकनीकी साक्ष्य व वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर अन्य ब्लाइंड केसों का भी जल्द उद्भेदन कर लिया जाएगा। अरविंद प्रताप सिंह, एसपी, समस्तीपुर