डीएम ने विद्यापति महोत्सव की तैयारी का लिया जायजा

Jan 07, 2026 11:20 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, समस्तीपुर
share

विद्यापतिनगर में जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने तेरहवें विद्यापति महोत्सव की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कार्यक्रम स्थल, मंच, साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की। सभी सांस्कृतिक कार्यक्रमों और मेहमानों की लिस्ट फाइनल कर ली गई है। पुलिस बल और चिकित्सा व्यवस्था भी पूरी हो चुकी है।

डीएम ने विद्यापति महोत्सव की तैयारी का लिया जायजा

विद्यापतिनगर। जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने तेरहवां विद्यापति राजकीय महोत्सव के पूर्व तैयारी एवं विधि व्यवस्था संधारण के लिये विद्यापति धाम के कार्यक्रम स्थल एवं मंदिर परिसर का जायजा लिया। भ्रमण के क्रम में डीएम ने उपस्थित पदाधिकारियों को मंच की मजबूती, कार्यक्रम स्थल के कला मंच के सामने लोगों के बैठने की जगह से संबंधित एवं मंदिर परिसर से लेकर मुख्य द्वार तक साफ सफाई का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने महोत्सव के कार्यक्रम की बिंदुवार समीक्षा की। वहीं अनुमंडल पदाधिकारी दलसिंहसराय से तेरहवां विद्यापति महोत्सव की तैयारी से संबंधित से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि सभी तैयारी कर ली गई है।

सांस्कृतिक कार्यक्रम, सम्मानित एवं माननीय लोगों को आमंत्रण भी भेजा जा चुका है। सम्मेलन में आने वाले सभी मेहमानों की लिस्ट फाइनल कर ली गई है। महोत्सव के उद्घाटनकर्ता, मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों के लिए आवासन की व्यवस्था, मंच पंडाल, साउंड सिस्टम, पार्किंग व्यवस्था, चिकित्सा व्यवस्था के लिये कर्मियों की प्रतिनियुक्ति, पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति इत्यादि से संबंधित तैयारियां भी पूरी कर ली गई है। महोत्सव और विद्यापतिधाम उगना-महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना को लेकर आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के मद्देनजर एरिया डेवलपमेंट, पार्क का निर्माण आदि के लिए निर्देश दिये गये। डीएम ने ट्रेनों के ठहराव और स्टेशन के डेवलपमेंट आदि पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि कलाकारों का चयन कर लिया गया है। अपर समाहर्ता के नेतृत्व में काम चल रहा है : मौके पर एसडीओ किशन कुमार, ईओ अभिसार कुमार, आरओ अरुण कुमार शर्मा, थानाध्यक्ष सूरज कुमार, रत्न शंकर भारद्वाज, गणेश गिरि कवि, कैलाश पासवान, चतुरानंद गिरि,रंजीत कुमार सिंह टुनटुन, हरिओम गिरि, सतीश गिरि, नवल गिरि, धर्मराज सिंह, नवीन गिरि, प्रवीण गिरि, संजय ठाकुर, जोखन राय, दीनदयाल गिरि आदि मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।