श्रीमद् भागवत कथा श्रवण से परिवार एवं समाज में आती है खुशहाली'
ताजपुर में आयोजित महा रूद्र यज्ञ में श्रीमद् भागवत कथा का प्रवचन किया गया। कथा वाचिका राधाप्रिय यशी किशोरी जी ने बताया कि कथा श्रवण से पापों का नाश और मोक्ष की प्राप्ति होती है। श्रद्धालु भक्तों की बड़ी संख्या ने भाग लिया, जिससे गांव में धर्म और भक्ति की धारा प्रवाहित हुई।

ताजपुर। कलयुग में श्रीमद् भागवत कथा श्रवण से मनुष्य के सभी पापों का नाश होता है और मोक्ष की प्राप्ति होती है। कथा श्रवण मात्र से जीवन धन्य हो जाता है। इससे परिवार एवं समाज में खुशहाली आती है। उक्त बातें भेरोखड़ा कालीपोखर के समीप स्थित शिव मंदिर परिसर में आयोजित महा रूद्र यज्ञ में श्रीमद् भागवत महापुराण कथावाचन में वृन्दावन से पधारी कथा वाचिका राधाप्रिय यशी किशोरी जी ने अपने प्रवचन में कही। उन्होंने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा से गांव में धर्म और भक्ति की धारा प्रवाहित होती है। इससे परिवार एवं समाज में आपसी सामंजस्य प्रगाढ होता है।
उन्होंने श्रद्धालु भक्तों को श्रीमद् भागवत कथा के महत्व एवं उनकी अलौकिक विशेषताओं से अवगत कराया। कथा श्रवण के लिए आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। राधा किशोरी यशी जी की मधुर वाणी और भजनों पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूम उठते हैं। मंदिर परिसर "राधे-राधे" के जयकारों से गूंज रहा है। इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में श्याम साह, विनय कुमार, कृष्णमोहन गुप्ता, पप्पू कुमार, दिनेश साह, संतोष बाबा, संजीत बाबा, अमरनाथ साह, अरविन्द पोद्दार सहित समस्त ग्रामवासी सक्रिय सहयोग कर रहे हैं।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


