ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार समस्तीपुरदीपक बने आरबीएस कॉलेज के अध्यक्ष बने

दीपक बने आरबीएस कॉलेज के अध्यक्ष बने

आरबीएस कॉलेज अंदौर में छात्र संघ चुनाव के पांच दिन बाद निर्विरोध अध्यक्ष चुने गये दीपक कुमार कोषनिवार को प्रमाण पत्र दिया गया। प्रमाण मिलते ही एक सप्ताह से चला आ रहा अध्यक्ष पद का विवाद समाप्त हो...

दीपक बने आरबीएस कॉलेज के अध्यक्ष बने
हिन्दुस्तान टीम,समस्तीपुरSat, 15 Dec 2018 11:32 PM
ऐप पर पढ़ें

आरबीएस कॉलेज अंदौर में छात्र संघ चुनाव के पांच दिन बाद निर्विरोध अध्यक्ष चुने गये दीपक कुमार कोषनिवार को प्रमाण पत्र दिया गया। प्रमाण मिलते ही एक सप्ताह से चला आ रहा अध्यक्ष पद का विवाद समाप्त हो गया।

बताया जाता है कि कॉलेज में अध्यक्ष पद के लिए दीपक व ऋषव ने नामांकन किया था। लेकिन ऋषव का नामांकन विभिन्न कारणों से रद्द कर दिए जाने के बाद विवाद गहरा गया था। शुक्रवार को एसएफआई प्रतिनिधि मंडल विवि छात्र संघ कल्याण पदाधिकारी डा़ भोला चौरसिया से मिला। उसके बाद उनके आदेश पर कॉलेज निर्वाचन पदाधिकारी व प्राचार्य इन्दूशेखर सिंह ने प्रमाण पत्र दिया। इधर एसएफआई के पूर्व प्रदेश सचिव व सीपीएम नेता मनोज कुमार सुनील ने आरोप लगाया कि प्राचार्य ने दबाब व दुर्भावना से ग्रसित होकर प्रमाण पत्र नहीं दिया था। जबकि प्राचार्य प्रो़ सिंह ने बताया कि विवाद का मामला था। जिसे विवि भेज दिया गया था। जब वहां से निर्देश आया मैने प्रमाण पत्र निर्गत कर दिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें