ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार समस्तीपुरपहलवान खलीफा का निधन, शोक

पहलवान खलीफा का निधन, शोक

समस्तीपुर प्रखंड के शंभूपट्टी निवासी राम विनोद सिंह (101) का निधन मंगलवार को निवास स्थान पर हो गया। वो अंतर्राज्यीय पहलवान के रूप में जाने जाते थे। खलीफा नाम से चर्चित पहलवान पूर्व राज्यपाल...

पहलवान खलीफा का निधन, शोक
हिन्दुस्तान टीम,समस्तीपुरWed, 12 Feb 2020 04:53 PM
ऐप पर पढ़ें

समस्तीपुर प्रखंड के शंभूपट्टी निवासी राम विनोद सिंह (101) का निधन मंगलवार को निवास स्थान पर हो गया। वो अंतर्राज्यीय पहलवान के रूप में जाने जाते थे। खलीफा नाम से चर्चित पहलवान पूर्व राज्यपाल सत्यनारायण सिन्हा के चहेते थे। इनके परिवार में पांच पुत्र उद्योगपति व राजद उपाध्यक्ष च्द्रिरका प्रसाद सिंह, कृष्ण चंद्र सिंह, सतेंद्र सिंह, पूर्व जिला पार्षद अनुपम सिंह हीरा व पाण्डव सिंह के अलावे बेटी मंजू देवी, पौत्र अभय, आलोक, आमोद,निर्भय, गोलू, नंदू, लक्की, भोलू, सोल्जर, पोती बबिता, सविता, रेणु के अलावे दर्जनों पोते-पोती, नाती-नतिनी आदि शामिल हैं। इन्हें श्रधांजलि देने वालों में कांग्रेस विधायक डॉ. अशोक कुमार, राजद विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन, जदयू एमएलससी राणा गंगेश्वर सिंह, कांग्रेस नेता समीर कुमार सिंह, पूर्व विधायक विश्वनाथ पासवान, जिप उपाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राम सुमरन सिंह सहित सैकड़ों परिजन व ग्रामीण मौजूद थे। इनका अंतिम संस्कार गंगा नदी के सिमरिया घाट पर किया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें