ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार समस्तीपुररोसड़ा पुलिस वाहन दुर्घटनाग्रस्त, हिरासत में ली गयी महिला सहित दो की मौत

रोसड़ा पुलिस वाहन दुर्घटनाग्रस्त, हिरासत में ली गयी महिला सहित दो की मौत

रोसड़ा से अपहरण कर शादी कराने की आशंका में दूल्हा दुल्हन सहित दर्जन भर लोंगो को हिरासत में लेकर रोसड़ा जा रही पुलिस की गाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने से महिला समेत दो लोगों की मौत हो गयी जबकिं सात लोग...

रोसड़ा पुलिस वाहन दुर्घटनाग्रस्त, हिरासत में ली गयी महिला सहित दो की मौत
हिन्दुस्तान टीम,समस्तीपुरWed, 25 Apr 2018 12:21 PM
ऐप पर पढ़ें

रोसड़ा से अपहरण कर शादी कराने की आशंका में दुल्हा-दुल्हन सहित दर्जन भर लोगों को हिरासत में लेकर रोसड़ा जा रही पुलिस की गाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने से महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। जबकि सात लोग जख्मी हो गये। जख्मी होने वालों में शादी रचाने वाली दुल्हन भी शामिल है। मिली जानकारी के अनुसार थानेश्वर मंदिर से सभी को हिरासत में लेने के बाद पुलिस दुल्हा-दुल्हन और उनके परिजन को समस्तीपुर से रोसड़ा ले जा रही थी। रास्ते में ओवरटेक के क्रम में जितवारपुर में पुलिस का एक बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें दूल्हे की फुआ रोसड़ा महादेव मठ की मुन्नी देवी की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। जबकि चौकीदार रामानंद की मौत डीएमसीएच में इलाज के दौरान हुई। दुर्घटना में दुल्हन नीतू कुमारी भी गंभीर रूप से जख्मी हो गयी। इसके अलावे वाहन में सवार महिला सिपाही अन्नू, मीनू, चालक राजेश कुमार, दूल्हा पक्ष की ऊगा देवी, उसका पुत्र राजू कुमार, तनुजा देवी भी गंभीर रूप से जख्मी हैं। सभी को सदर अस्पताल से डीएमसीएच रेफर कर दिया गया। घटना बुधवार अहले सुबह दो बजे की है। वाहन सड़क से नीचे लुढ़ककर लगभग 20 फीट नीचे चला गया । घटना की सूचना पर नगर और मुफस्सिल पुलिस घटना स्थल पर पुहंची और सभी जख्मी को अस्पताल पहुंचाया। एसपी दीपक रंजन, रोसड़ा डीएसपी अजीत कुमार ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। रोसड़ा डीएसपी ने बताया कि घटना दुखद है। लड़का का अपहरण कर शादी किये जाने की आशंका पर सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिये रोसड़ा लाया जा रहा था। इसी क्रम में एक पुलिस वाहन बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमें दो की मौत हो गई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें