जहरीली शराब पीने से सैलून संचालक की मौत की आशंका, लोगों ने किया सड़क जाम
उजियारपुर के गावपुर में सैलून संचालक सन्नी ठाकुर की जहरीली शराब पीने से मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने आरोपी सत्तन सहनी की गिरफ्तारी और शराब के धंधे पर कार्रवाई की मांग करते हुए योगी चौक को जाम कर दिया। पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझाकर जाम समाप्त किया और शव का पोस्टमार्टम कराया।

उजियारपुर। थाना क्षेत्र के गावपुर में एक सैलून संचालक की मौत गुरुवार को हो गई। स्थानीय लोग जहरीली शराब पीने से मौत का कारण मानते हुए दलसिंहसराय बिशनपुर पथ के योगी चौक को जाम कर दिया। वहीं पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मृतक की पहचान गांव के वार्ड 13 निवासी महेंद्र ठाकुर का पुत्र सन्नी ठाकुर (45) के रूप में की गई। मृतक सैलून चलाता था। सड़क जाम कर रहे लोगो की मांगों में घटना दोषी सत्तन सहनी की गिरफ्तारी के साथ ही गांव में शराब के धंधेबाजों पर कार्रवाई शामिल था। लोगों ने बताया कि आरोपी सत्तन सहनी पूर्व में भी शराब धंधा के आरोप में जेल जा चुका है।
बाबजूद पुलिस की निष्क्रियता के चलते शराब का धंधा कर रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझाबुझाकर जाम समाप्त करवाया। लोगों ने बताया कि गुरुवार को सन्नी की तबीयत गांव वार्ड 6 निवासी उपेंद्र सहनी का पुत्र सत्तन सहनी के घर पर देशी शराब पीने से बिगड़ गई। जबतक लोग अस्पताल ले जाते तब तक उसकी मौत हो गई। इसके बाद मृतक का शव को सत्तन सहनी व उसके परिजनो ने घर से बाहर कर सामने में रख दिया। इसी बीच घटना की जानकारी गांव में फैलते ही लोगों की भीड़ जुट गई। इसके बाद लोगो ने आरोपी के घर से भारी मात्रा में देशी शराब भी बरामद कर शराब धंधा के आरोप की पुष्टि कर दिया। वहीं गांव में हो रही चर्चाओं के मुताबिक घटनास्थल के आसपास के टोले में करीब दो दर्जन परिवार देशी शराब का धंधा से जुड़ा हुआ हैं। इससे पहले भी चार-पांच लोगों की मौत शराब पीने से हो चुकी है। परंतु उन मामलों को दबा दिया गया है। लोगों ने शराब धंधेबाज पर सख्त कार्रवाई, सत्तन सहनी की गिरफ्तारी एवं मृतक के आश्रितों को मुआवजा देने की मांग कर रहे थे। उधर सूचना पर उजियारपुर पुलिस मौके ओर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दिया। इसके बाद परिजनों की सहमति से पुलिस शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया। इधर मामले में उजियारपुर एसएचओ इंस्पेक्टर अजित कुमार ने बताया की प्रथम द्रष्टया मामला मारपीट में हुई मौत का बताया जा रहा है। हालांकि उन्होंने शराब पीने से हुई मौत की भी जांच किया जाने की बात कहा। उन्होंने कहा की घटना की सच्चाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने से ही सामने आएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


