विभूतिपुर: कॉलेज कर्मचारियों ने काला पट्टी बांधकर किया विरोध प्रदर्शन

Newswrap हिन्दुस्तान, समस्तीपुर
share

डीबीकेएन कॉलेज, नरहन में कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों के समर्थन में विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर अपनी आवाज उठाई। उनका कहना है कि उनकी मांगें लंबे समय से प्रशासन के समक्ष रखी गई हैं, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

विभूतिपुर: कॉलेज कर्मचारियों ने काला पट्टी बांधकर किया विरोध प्रदर्शन

मनोरंजन प्रसाद मिश्रा विभूतिपुर। प्रखंड अंतर्गत डीबीकेएन कॉलेज, नरहन में कर्मचारी संघ के आहवान पर अपनी लंबित मांगों के समर्थन में कर्मचारियों ने हाथों में काली पट्टी बांधकर विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन शुरु किया। अध्यक्षता मुन्ना कुमार पटेल तथा संचालन अनिल कुमार ने किया। प्रदर्शन कर रहे कर्मचारी संघ का कहना है कि लंबे समय से उनकी मांगें विश्वविद्यालय प्रशासन के समक्ष रखी जा रही हैं, लेकिन अब तक उन पर कोई ठोस एवं संतोषजनक कार्रवाई नहीं की गई है। मौके पर प्रकाश गौतम, पतंजलि कुमार, मुन्ना कुमार पटेल, दीपक राम तथा कर्मचारी संघ के सचिव नागेंद्र कुमार आदि थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।