
साइबर ठगी के शिकार पीड़ित को पुलिस ने तीन लाख रुपये लौटाये
समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र में एक युवक के साथ हुए साइबर फ्रॉड में पुलिस ने शिकायत के बाद तीन लाख रुपए वापस किए। पीड़ित संजय कुमार दास को एचसीएफ कंपनी में निवेश के नाम पर धोखा दिया गया था।...
समस्तीपुर। जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के एक युवक के साथ हुए साइबर फ्रॉड मामले में साइबर थाना पुलिस ने प्राप्त शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते पीड़ित को तीन लाख रुपए उसके खाते में वापस कराया है। इस संबंध में साइबर डीएसपी दुर्गेश दीपक ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि खानपुर थाना क्षेत्र के मधुटोल निवासी रामप्रित दास के पुत्र संजय कुमार दास से एचसीएफ कंपनी में निवेश कराने के नाम पर धोखाधड़ी की गई थी। इस संबंध में पीड़ित ने नेशनल साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर (1930) पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत मिलने के बाद समस्तीपुर साइबर थाना में कांड दर्ज किया गया।

अनुसंधान के क्रम में विधि-सम्मत कार्रवाई करते हुए साइबर थाना की टीम ने तीन सितंबर को वादी संजय कुमार दास को तीन लाख रुपए की राशि वापस दिलाई।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




