Hindi NewsBihar NewsSamastipur NewsCyber Fraud Victim Recovers 30 300 from Account in Samastipur
साइबर ठगी के रुपये रिकवर कर पीड़ित को लौटाये

साइबर ठगी के रुपये रिकवर कर पीड़ित को लौटाये

संक्षेप:

समस्तीपुर के रोसड़ा थाना क्षेत्र में मो. युसुफ के बैंक खाते से 47,540 रुपये की साइबर ठगी हुई थी। युसुफ ने नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। जांच के बाद साइबर पुलिस ने 30,300...

Aug 15, 2025 12:08 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, समस्तीपुर
share Share
Follow Us on

समस्तीपुर। रोसड़ा थाना क्षेत्र के ढठ्ठा टोले पछियारी वार्ड 01 निवासी मो. मकसुद के पुत्र मो. युसुफ के बैंक खाते से 47,540 रुपये की साइबर ठगी हुई थी। पीड़ित ने इस संबंध में नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत मिलने के बाद साइबर थाना ने मामले की जांच कर विधि-सम्मत कार्रवाई की। जांच पूरी होने पर गुरुवार को साइबर पुलिस ने साइबर बदमाश के अकाउंट से 30 हजार 300 रूपये रिकवर कर पीड़ित मो. युसुफ को वापस करायी। इस संबंध में साइबर डीएसपी दुर्गेश दीपक ने आम जनता से सतर्क रहने की अपील की।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें