Samastipur News: खानपुर में सभी राजकीय नलकूप बंद
Samastipur News: खानपुर प्रखंड में सभी राजकीय नलकूप बंद पड़े हैं, जिससे किसानों को सिंचाई में गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा है। बारिश की कमी और तेज धूप से खेतों में दरारें फट रही हैं। किसानों का कहना है कि समय पर पानी नहीं मिलने से फसल प्रभावित होती है और उनकी आमदनी में कमी आती है।

Samastipur News: खानपुर। उन्नीस पंचायतों वाला खानपुर प्रखंड में सभी राजकीय नलकूप बंद पड़े हैं। सिंचाई के लिए किसान दर-दर भटक रहे हैं। खेतों में सिंचाई नहीं होने के कारण दरारें फट रही है। सिंचाई की समस्या से किसान परेशान हैं। पर्याप्त बारिश नहीं होने और तेज धूप के कारण धान के खेतों में दरारें फटने लगी हैं।
किसानों की परेशानी
सभी पंचायतों में लगे राजकीय नलकूप बंद पड़े हैं। किसानों का कहना है कि धान की फसल के लिए समय पर पानी मिलना बेहद जरूरी है। समय पर सिंचाई नहीं होने से फसल प्रभावित होती है और उत्पादन में कमी आती है। इसका सीधा असर किसानों की आमदनी पर पड़ता है। किसानों के मुताबिक खेती में पहले से ही लागत अधिक हो रही है। ऐसे में सिंचाई की समुचित व्यवस्था नहीं होने से उनकी परेशानी और बढ़ गई है। अत्यधिक गर्मी और तेज धूप के कारण कई खेतों में मिट्टी सूखकर फटने लगी है। किसान निजी साधनों से सिंचाई करने को मजबूर हैं। सिंचाई के लिए किसानों को पंप सेट ही सहारा है। किसान महंगी दर पर धान फसल की सिंचाई करने को विवश हैं।
जिम्मेदार विभाग की उपेक्षा
किसानों का कहना है कि जिम्मेदार विभाग और अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। विभागीय कृषि समन्वयक प्रदीप कुमार झा एवं किसान सलाहकार कन्हैया चौधरी ने बताया कि राजकीय नलकूप पंचायत के अधीन है। प्रखंड के विभिन्न पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बताया कि पंचायत स्तर पर राजकीय नलकूपों को ठीक कराने के लिए राशि दी गई थी। लेकिन उस राशि का क्या हुआ। इसका कोई अता पता नहीं है। इसकी कोई जांच नहीं की गई। अभी भी सभी पंचायतों में राजकीय नलकूप बंद पड़े हैं। किसान सिंचाई के लिए दर-दर भटक रहे हैं।


