वैशाली टीम को हरा समस्तीपुर की टीम ने शील्ड पर कब्जा किया

Jan 01, 2026 11:28 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, समस्तीपुर
share Share
Follow Us on

मुखिया प्रेमशंकर सिंह ने चैम्पियंस लीग सीजन 12 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में समस्तीपुर टीम को विजेता घोषित किया। समस्तीपुर ने 4 विकेट से वैशाली टीम को हराया। मैन ऑफ द मैच सोनू यादव और मैन ऑफ द सीरीज कुंदन मलिंगा को एलईडी टीवी से सम्मानित किया गया। आयोजन समिति की प्रशंसा की गई।

वैशाली टीम को हरा समस्तीपुर की टीम ने शील्ड पर कब्जा किया

विद्यापतिनगर। खेल को भाईचारे व प्रेम की भावना से खेलना चाहिए जिससे सामाजिक एकता के साथ-साथ चारित्रिक विकास को बढ़ावा मिल सके। उक्त बातें मुखिया प्रेमशंकर सिंह ने गुरुवार को सर्वोत्तम ग्राम पंचायत हरपुर बोचहा रेलवे मैदान में कुमार क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में आयोजित चैम्पियंस लीग सीजन 12 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले को संबोधित करते हुये कहीं। उन्होंने कहा कि खेल प्रतियोगिता से राज्य तथा देश का भी नाम रोशन होता है। इस तरह के आयोजन के लिये आयोजन कमेटी को धन्यवाद दिया। विजेता समस्तीपुर टीम को मुखिया प्रेमशंकर सिंह ने 51 हजार रुपये नगद राशि प्रदान किया। वहीं ट्राफी अरुण कुमार सिंह, व प्रखंड जदयू अध्यक्ष रंजीत सिंह, प्रो संजीव कुमार सिंह ने प्रदान किया।

जबकि उपविजेता टीम को मुकुंद माधव ने 21 हजार रुपये नगद राशि व ट्राफी प्रदान किया। आयोजित चैम्पियंस लीग सीजन 12 क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला समस्तीपुर टीम व वैशाली टीम के बीच खेला गया। समस्तीपुर की टीम ने टॉस जीतकर क्षेत्रक्षण करने का फैसला लिया। बल्लेबाजी करते हुए वैशाली की टीम ने सभी विकेट खोकर 13.2ओवर में 153 रन बनाई। जिसमें सर्वाधिक स्कोर मृत्युंजय ने 22 गेंदों में 56 तथा रॉकी ने 17 गेंदों में 46 रन बनाए । समस्तीपुर की तरफ से गेंदबाजी में कुंदन मलिंगा ने 3, बाबा ने 3, तथा दीपक ने 2 विकेट निकाले। बल्लेबाजी करने उतरी समस्तीपुर ने अमन के 37 गेंदों में 68 रन बनाए। समस्तीपुर की टीम ने 12.2 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। मैन ऑफ द मैच सोनू यादव को मिला। मैन ऑफ द सीरीज सत्यम हीरो की ओर से एलईडी टीवी कुंदन मलिंगा को दिया गया। निर्णायक की भूमिका अजीत सिंह और अजय सिंह ने बखूबी निभाई। वहीं आयोजन समिति के अंकित चौहान, मनोरंजन सिंह के नेतृत्व में आयोजन सफल रहा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।