ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार समस्तीपुरबागमती नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी लगातार जारी

बागमती नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी लगातार जारी

बागमती नदी के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी जारी है। बागमती नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी से निचले इलाके के गांव गंगोरा, नामापुर, घोगराहा, रजपा, मलीकौली, रामदिरी, कमरगामा, मोरवारा सहित अन्य गांव में बसे लोगों...

बागमती नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी लगातार जारी
हिन्दुस्तान टीम,समस्तीपुरMon, 22 Jul 2019 12:09 AM
ऐप पर पढ़ें

बागमती नदी के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी जारी है। बागमती नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी से निचले इलाके के गांव गंगोरा, नामापुर, घोगराहा, रजपा, मलीकौली, रामदिरी, कमरगामा, मोरवारा सहित अन्य गांव में बसे लोगों के घरों में बाढ़ का पानी घुस गया है। घरों में बाढ़ का पानी घुस जाने के कारण बाद प्रभावित लोग अपने परिजनों व मवेशी के साथ बागमती के तटबंध पर शरण लिए हुए हैं। वही तीरा पंचायत के वार्ड 9 एवं नामापुर पंचायत के वार्ड 9 के महादलित बस्ती में करीब 400 परिवारों के घरों को बाद के पानी ने घेर लिया है।

सभी के घरों व सड़क पर 3 से 4 फीट पानी बहा रहा है। तीरा के वार्ड 9 के महादलित बस्ती के 535 परिवारों के घरों में बाढ़ का पानी घुस गया है। जिसमें चेतन पासवान, मुकेश राम, धनंजय राम, बनवारी राम सहित दर्जनों लोग शामिल हैं। वहीं नामापुर में भी शिवचंद्र राम, ननकीराम सहित दर्जनों लोगों के घरों में बाद का पानी प्रवेश कर गया है। बाढ़ का पानी घरों में घुस जाने के कारण बाढ़ पीड़ति किसी तरह पानी से होकर अपने जरूरत के मुताबिक सामान के साथ तटबंध पर पहुंचे। बाढ़ पीड़तिों के समक्ष अभी भोजन के साथ साथ पीने के पानी तथा पशुओं के चारा की समस्या उत्पन्न हो गई है। लोग किसी तरह जिंदगी जीने को विवश हैं। सरकारी स्तर पर बाढ़ पीड़तिों के लिए राहत उपलब्ध नहीं होने से बाढ़ पीड़तिों में आक्रोश व्याप्त है। वही अंचलाधिकारी अभय पद दास ने कहा कि बाढ़ पीड़ितों की समस्या को लेकर जिला को अवगत करा दिया गया है। जिला से निर्देश आते ही आगे की कार्रवाई किया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें