ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार समस्तीपुरबच्चा चोर समझ दो महिला को किया पुलिस के हवाले

बच्चा चोर समझ दो महिला को किया पुलिस के हवाले

देवधा गांव में बच्चा चोर समझ ग्रामीणों ने दो महिलाओं को पुलिस के हवाले किया। हालांकि हल्ला होने पर काफी भीड़ जुटी थी, लेकिन किसी ने महिलाओं से बदसलूकी नहीं की। पूछताछ के बाद पुलिस को सूचना दी गयी। जिस...

बच्चा चोर समझ दो महिला को किया पुलिस के हवाले
हिन्दुस्तान टीम,समस्तीपुरSun, 15 Sep 2019 04:40 PM
ऐप पर पढ़ें

देवधा गांव में बच्चा चोर समझ ग्रामीणों ने दो महिलाओं को पुलिस के हवाले किया। हालांकि हल्ला होने पर काफी भीड़ जुटी थी, लेकिन किसी ने महिलाओं से बदसलूकी नहीं की। पूछताछ के बाद पुलिस को सूचना दी गयी। जिस पर विधि व्यवस्था प्रभारी सुरेश चन्द्र पांडेय, इन्द्रजीत पांडेय देवधा गांव पहुंच महिला को थाना लाया।

जहां पूछताछ की जा रही है। बताया जाता है कि देवधा पुल के समीप दो अज्ञात महिला को देख लोगों ने शक पर पूछताछ की। महिलाएं अपना मोबाइल बेचने की बात बताते रही। फिर कुछ देर के बाद दोनों महिला मध्य विद्यालय देवधा के समीप जा कर बैठ गयी। इससे लोगों का शक गहरा गया। लोग उन्हें बच्चा चोर समझने लगे। लोगो ने पुलिस के हवाले किया। इस बावत थानाध्यक्ष चन्द्रकांत गौड़ी ने बताया कि महिला लाडनापुर महाराष्ट्र की रहने वाली है। दोनों महिला घुमंतू परिवार की सदस्य है। गिरफ्तार महिला उषा महोते ने बताया कि उसके पति भी समस्तीपुर में है। वे लोग भटक गयी है। रुपया नही रहने के कारण मोबाइल बेचना चाह रही थी। दूसरी महिला का नाम सुभिता मोहेते है। थानाध्यक्ष ने उषा के पति को बुलाया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें