राज्य कार्यसमिति सदस्य बनने पर श्रवण को दी बधाई
समस्तीपुर। जिला प्राथमिक शिक्षक संघ समस्तीपुर के पूर्व अध्यक्ष श्रवण कुमार बिहार राज्य प्राथमिक...

समस्तीपुर। जिला प्राथमिक शिक्षक संघ समस्तीपुर के पूर्व अध्यक्ष श्रवण कुमार बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के राज्य कार्यसमिति सदस्य बनाए गए हैं। बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष ब्रजनंदन शर्मा ने समस्तीपुर जिला प्राथमिक शिक्षक संघ की अनुशंसा के आलोक में उन्हें पत्र निर्गत किया है। उनके मनोनयन पर जिला प्राथमिक शिक्षक संघ समस्तीपुर के अध्यक्ष अनंत कुमार राय, प्रधान सचिव अनिल कुमार, वरीय उपाध्यक्ष संजीव कुमार जायसवाल, अखिलेश ठाकुर, उप प्रधान सचिव रणवीर कुमार राय, रमेश रजक, सचिव विजय कुमार प्रसाद, फिरदौस आलम, सिकंदर बिहारी उपाध्यक्ष माखन झा, रामचंद्र महतो कोषाध्यक्ष अरविंद कुमार अंकेक्षक दिलीप कुमार सहित विभिन्न अंचलों के अध्यक्ष और सचिव ने हर्ष व्यक्त किया है। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि कि श्रवण जी के मनोनयन से न सिर्फ जिला बल्कि राज्य स्तर पर भी प्राथमिक शिक्षक संघ को मजबूती मिलेगी।
