ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार समस्तीपुरस्कूल परिसर में कूड़ा गिराने की शिकायत

स्कूल परिसर में कूड़ा गिराने की शिकायत

शहर के वार्ड 11 स्थित घनी बस्ती स्थित आरएसबी इंटर स्कूल में कूड़ा गिराने से आसपास के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा...

स्कूल परिसर में कूड़ा गिराने की शिकायत
हिन्दुस्तान टीम,समस्तीपुरFri, 20 May 2022 04:41 PM
ऐप पर पढ़ें

शहर के वार्ड 11 स्थित घनी बस्ती स्थित आरएसबी इंटर स्कूल में कूड़ा गिराने से आसपास के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वार्ड 11 की निवर्तमान पार्षद रूबी कुमारी ने इस संबंध में डीएम व नगर निगम के प्रशासक से शिकायत की है। उनका कहना है कि कूड़ा से निकल रहे दुर्गंध से आसपास के लोगों को काफी परेशानी हो रही है। दूसरी ओर स्कूल के प्रिंसिपल भूपनेश्वर राम ने बताया कि नगर निगम ने अब कूड़ा गिराना बंद करा दिया है। स्कूल परिसर में गड्ढे को भरवाने के लिए नगर निगम की मदद ली गई थी। कूड़ा के दुर्गंध को रोकने के लिए ब्लीचिंग पावडर छिड़काव कराने के लिए नगर निगम से अनुरोध किया गया है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें