खानपुर निज संवाददाता
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, विश्व हिंदू परिषद्, बजरंग दल, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् व भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हरिहरपुर खेढ़ी पंचायत सरकार भवन पर हुई। इसमें अयोध्या में बन रहे राम मंदिर में लोगों से आर्थिक सहयोग लेने के लिए प्रखंड समिति का गठन किया गया। बैठक में राम मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह करने के लिए सुनील कुमार झा को प्रखंड संयोजक, कन्हैया कुमार सह संयोजक, अवनीश कुमार झा कोषाध्यक्ष बनाये गये। वही पांच सदस्यीय कार्यकर्ताओं की टोली भी बनायी गयी जो घर-घर जाकर धन संग्रह करेगी।
बैठक में सर्वसम्मति से 15 जनवरी से 27 फ़रवरी तक श्रीराम मंदिर निधि समर्पण अभियान चलाने और अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि पर बनने वाले भव्य मंदिर के लिए समाज के प्रत्येक राम भक्त का सहयोग लेने का निर्णय लिया गया। बैठक में धर्म जागरण मंच के जिला संयोजक रंजीत कुमार, भाजपा नेता सुनील कुमार राय, अजय कुमार सहनी, निरंजन कुमार राय, छोटेलाल शर्मा, संजीव कुमार ईश्वर, सुनिल झा, पर्यावरण प्रेमी त्रिपुरारी कुमार झा, श्यामाकान्त झा, शिक्षक अरूण कुमार झा, कमला कान्त चौधरी, शुभम कुमार चौधरी, मुरारी चौधरी, रविभूषण झा, अवनीश कुमार झा, सतीश चौधरी, राहुल कुमार , पप्पू झा, जनार्दन कुमार कर्ण, राम बाबू चौधरी, सीताराम चौधरी आदि ने विचार व्यक्त किया।