ठेला के ठोकर से मुक्तापुर गुमटी बूम टूटा, चालक गिरफ्तार

Apr 16, 2026 12:26 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, समस्तीपुर
share

समस्तीपुर के मुक्तापुर रेलवे गुमटी पर बुधवार को एक ठेला के ठोकर से गुमटी का बूम टूट गया। जयनगर सवारी ट्रेन के गुजरने के दौरान यह घटना हुई। आरपीएफ ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ठेला चालक को गिरफ्तार किया और उसके ठेले से 28 बोरा अनाज जब्त किया।

ठेला के ठोकर से मुक्तापुर गुमटी बूम टूटा, चालक गिरफ्तार

समस्तीपुर। समस्तीपुर दरभंगा रेलखंड स्थित मुक्तापुर रेलवे गुमटी पर बुधवार को एक ठेला के ठोकर से गुमटी का बूम टूट गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार जयनगर सवारी ट्रेन के गुजरने के दौरान पूर्वी दिशा की ओर स्थित गुमटी का बूम ठेला से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की सूचना मिलते ही आरपीएफ एसआई पीके चौधरी ने घटनास्थल पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। साथ ही कार्रवाई करते हुए उन्होंने ठेला चालक को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं ठेला पर लदे 28 बोरा अनाज को भी जब्त कर लिया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।