ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार समस्तीपुरक्रिसमस : गिरजाघरों में उमड़ी लोगों की भीड़

क्रिसमस : गिरजाघरों में उमड़ी लोगों की भीड़

क्रिसमस का त्योहार मंगलवार को शहर के सभी गिरजाघरों में बडे़ ही श्रद्धा व भक्तिभाव से मनाया गया। सुबह से ही पूजा करने वाले इसाई समुदाय के श्रद्धालुओं के अलावा अन्य समुदाय के लोग पहंुचते रहे। सुबह में...

1/ 2क्रिसमस का त्योहार मंगलवार को शहर के सभी गिरजाघरों में बडे़ ही श्रद्धा व भक्तिभाव से मनाया गया। सुबह से ही पूजा करने वाले इसाई समुदाय के श्रद्धालुओं के अलावा अन्य समुदाय के लोग पहंुचते रहे। सुबह में...
क्रिसमस का त्योहार मंगलवार को शहर के सभी गिरजाघरों में बडे़ ही श्रद्धा व भक्तिभाव से मनाया गया। सुबह से ही पूजा करने वाले इसाई समुदाय के श्रद्धालुओं के अलावा अन्य समुदाय के लोग पहंुचते रहे। सुबह में...
2/ 2क्रिसमस का त्योहार मंगलवार को शहर के सभी गिरजाघरों में बडे़ ही श्रद्धा व भक्तिभाव से मनाया गया। सुबह से ही पूजा करने वाले इसाई समुदाय के श्रद्धालुओं के अलावा अन्य समुदाय के लोग पहंुचते रहे। सुबह में...
हिन्दुस्तान टीम,समस्तीपुरTue, 25 Dec 2018 11:01 PM
ऐप पर पढ़ें

क्रिसमस का त्योहार मंगलवार को शहर के सभी गिरजाघरों में बडे़ ही श्रद्धा व भक्तिभाव से मनाया गया। सुबह से ही पूजा करने वाले इसाई समुदाय के श्रद्धालुओं के अलावा अन्य समुदाय के लोग पहंुचते रहे। सुबह में गिरिजाघरों में विशेष प्रार्थना सभा हुई जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

इस दौरान गिरिजाघरों में जाकर मोमबत्ती जलाने व प्रभु के आगे शीश झुकाने का सिलसिला चलता रहा। चर्चों में फादर प्रभु यीशु मसीह के संदेश को लोगों को सुनाकर उन्हें उनके मार्गों पर चलले की सीख देते रहे। इसको लेकर गिरिजाघरों में मंगलवार को काफी भीड़ उमड़ पड़ी। मेला जैसा दृश्य वहां दिख रहा था। दोपहर बाद भीड़ बढ़ती चली गई। इसमें महिलाओं व बच्चों की तादाद अधिक थी। शाम में तो वहां पैर रखने की तक नहीं थी। गिरिजाघरों तक जानेवाली सभी सड़कों पर काफी चहल पहल बनी रही। क्रिसमस ट्री व माता मरियम की प्रतिमा को लोग गौर से देखते थे।

भीड़ पर नियंत्रण रखने तथा विधि व्यवस्था बनाए रखने को लेकर सुरक्षा बलों को भी सभी गिरिजाघरों पर और आसपास तैनात किया गया था। गिरिजाघरों तक जाने में किसी को असुविधा नहीं हो इसके लिए वहां वन वे व्यवस्था की गई थी। युवक-युवतियों के बीच अपनी तस्वीर लेने व सेल्फी लेने की भी होड़ लगी रही। ईसाई समुदाय के लोगों ने बताया कि शाम में कुछ ईसाई समुदाय के लोग अपने घरों में दूसरे समुदाय के लोगों को भोजन पर आमंत्रित करने की परंपरा भी है। इस मौके पर लोग अपने घर को रंग बिरंगी लाइट से भी सजाते हैं। दूसरे समुदाय के लोगों के यहां केक व मिठाई भी भेजी जाती है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें