पूसा के कुबौलीराम में कटे चंदन के पेड़ को दिखाते पीड़ित

Newswrap हिन्दुस्तान, समस्तीपुर
share

पूसा के कुबौलीराम पंचायत निवासी श्याम किशोर सिंह ने बताया कि अज्ञात चोरों ने उनके घर के सामने से दो श्वेत चंदन के पेड़ चोरी कर लिए। चोरी की गई लकड़ी की कीमत लगभग 5 लाख रुपए बताई गई है। इस घटना से गांव में लोगों का मनोबल कम हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

पूसा के कुबौलीराम में कटे चंदन के पेड़ को दिखाते पीड़ित

पूसा, निज संवाददाता। पूसा के वैनी थाना क्षेत्र के कुबौलीराम पंचायत निवासी स्व. ज्ञान शंकर प्रसाद सिंह के पुत्र श्याम किशोर सिंह का लाखों की बेसकीमती श्वेत चंदन के पेड़ों को काटकर चोरी करने का मामला प्रकाश में आया है। खबर फैलते ही सोमवार की सुबह काफी लोग मौके पर जमा हो गये। इस दौरान वैनी थाना को सूचना दी गई।

चोरी की घटना

इस संदर्भ में पीड़ित श्याम किशोर सिंह ने वैनी थानाध्यक्ष के नाम आवेदन दिया है। जिसमें आरोप लगाया है कि रविवार की देर रात अज्ञात चोरों ने घर के सामने से चंदन के दो पेड़ों की चोरी की। इस दौरान दो अन्य पेड़ों का तना काटकर ले गये। जबकि एक पेड़ को काट कर गिरा दिया। चोरी व नुकसान हुए लकड़ी की अनुमानित कीमत करीब 5 लाख बताई गई है।

समुदाय पर प्रभाव

श्याम किशोर सिंह ने बताया कि उन्होंने श्वेत चंदन के करीब 3 सौ से अधिक पेड़ लगाये हैं। उसके बाद उनके सहयोग व प्रेरणा से कुबौलीराम गांव में करीब 15 सौ से अधिक चंदन के पेड़ लोगों ने लगाया। लेकिन इस घटना ने लोगों का मनोबल कम किया है। इससे आर्थिक एवं पर्यावरण संबंधी विकास में बाधा आ सकती है। उन्होंने कानूनी कार्रवाई की मांग पुलिस से की है।

पुलिस कार्रवाई

इस संदर्भ में वैनी थानाध्यक्ष कल्पना कुमारी ने बताया कि आवेदन के आधार पर केस दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच में पुलिस जुटी है।

प्रश्न और उत्तर

श्याम किशोर सिंह ने किस चीज की चोरी की रिपोर्ट की है?
श्याम किशोर सिंह ने श्वेत चंदन के पेड़ों की चोरी की रिपोर्ट की है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।