9.30 बजे तक स्कूल में पढ़ाएंगे फिर जनगणना करेंगे शिक्षक

हिन्दुस्तान, समस्तीपुर
Follow us on Google News
share

समस्तीपुर में जनगणना कार्य में प्रतिनियुक्त शिक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे स्कूल में हाजिरी बना कर बच्चों को पढ़ाने के बाद जनगणना कार्य करेंगे। यह निर्देश डीईओ द्वारा सभी स्तर के स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को जारी किया गया है। शिक्षकों की कमी को देखते हुए कक्षा संचालन में कठिनाई हो रही है।

9.30 बजे तक स्कूल में पढ़ाएंगे फिर जनगणना करेंगे शिक्षक

समस्तीपुर। जनगणना कार्य में प्रतिनियुक्त शिक्षक अपने स्कूल में हाजिरी बना कर साढ़े नौ बजे तक स्कूल में बच्चों को पढ़ाएंगे, उसके बाद जनगणना कार्य करेंगे। इस आशय का निर्देश डीईओ ने जिले के सभी स्तर के स्कूलों के प्रधानाध्यापक, प्रभारी प्रधानाध्यापक, प्रधान शिक्षक को जारी किया है।

जनगणना कार्य की प्रक्रिया

जारी निर्देश में डीईओ ने कहा है कि भारत के जनगणना 2027 कार्य में तेजी लाने व ससमय निर्धारित लक्ष्य को पूर्ण करने के लिए सभी नियुक्त प्रगणक व पर्यवेक्षक शिक्षकों को निदेश दिए गए थे। पुन: समीक्षा के बाद प्रथम चरण में (2 मई से 31 मई 2026) मकान सूचीकरण व मकान गणना कार्य किया जाना है। जनगणना कार्य में प्रतिनियुक्त शिक्षक / शिक्षिका की उपस्थिति मार्क ऑन ड्यूटी अथवा अन्य विकल्प के संदर्भ में कहना है कि जनगणना कार्य में कई विद्यालयों से आधे से अधिक शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति की गई है।

शिक्षकों की उपस्थिति

उक्त स्थिति में विद्यालय संचालन व विभागीय निदेशानुसार माह अप्रैल एवं मई 2026 में कक्षा 4, 5 एवं 6 के बच्चों की भाषा व गणित की बुनियादी क्षमता को मजबूत करने के उद्देश्य से राज्यव्यापी कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। शिक्षकों की कमी के कारण प्रारंभिक विद्यालय सहित उच्च विद्यालय में कक्षा संचालन में कठिनाई हो रही है। इसको देखते हुए उन्हें निदेश है कि अपने-अपने विद्यालय में जनगणना कार्य में प्रतिनियुक्त शिक्षक / शिक्षिकाओं की उपस्थिति विद्यालय में बनाना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही सभी प्रतिनियुक्त शिक्षक प्रात: कालीन कक्षा 6:30 से 9:30 तक करने के बाद ही जनगणना कार्य करना सुनिश्चित करेंगे।

अधिकतर पूछे जाने वाले प्रश्न

जनगणना कार्य में शिक्षकों को क्या निर्देश दिए गए हैं?
शिक्षकों को निर्देश दिया गया है कि वे स्कूल में हाजिरी बना कर साढ़े नौ बजे तक बच्चों को पढ़ाएंगे, उसके बाद जनगणना कार्य करेंगे।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।