Hindi NewsBihar NewsSamastipur NewsCelebration of Krishna Janmashtami at Brahma Kumaris Centre Spiritual Significance and Joyful Festivities
श्रीकृष्ण की चैतन्य झांकी सजाई

श्रीकृष्ण की चैतन्य झांकी सजाई

संक्षेप:

मोहिउद्दीननगर में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर श्रीकृष्ण की झांकी सजाई गई और महाआरती की गई। आशा बहन ने श्रीकृष्ण के...

Aug 15, 2025 12:13 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, समस्तीपुर
share Share
Follow Us on

मोहिउद्दीननगर। सेवा केन्द्र मे गुरुवार को प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव मनाई गई। जहां श्रीकृष्ण की चैतन्य झांकी सजाई गई और उनकी महाआरती की गई। साथ ही श्रीकृष्ण प्रश्नमंच का भी आयोजन किया गया। ब्रह्माकुमारी आशा बहन ने जन्माष्टमी के आध्यात्मिक रहस्य को स्पष्ट करते हुए कहा कि श्रीकृष्ण सर्व दैवी गुणों से संपन्न देव शिरोमणि हैं। उन्होंने परमात्मा शिव से सत्य गीता ज्ञान द्वारा अपने जीवन में सर्व शक्तियां धारण कर देव पद प्राप्त किया। आगे कहा कि श्रीकृष्ण की बांसुरी जीवन में संपूर्ण आनंद को प्रदर्शित करती है। परमात्मा हमें दैवी गुणों से संपन्न बना रहे हैं ताकि हम स्वर्ग जैसी दुनिया का निर्माण कर सकें।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें