Hindi NewsBihar NewsSamastipur NewsCelebration in Tajpur as Aman Kumar Becomes Lieutenant in Gorkha Rifles
लेफ्टिनेंट बनकर गांव पहुंचने पर किया जनप्रतिनिधियों ने किया सम्मान

लेफ्टिनेंट बनकर गांव पहुंचने पर किया जनप्रतिनिधियों ने किया सम्मान

संक्षेप:

ताजपुर में रिटायर्ड फौजी प्रदीप राय के बेटे अमन कुमार का गोरखा रायफल्स में लेफ्टिनेंट बनने पर भव्य स्वागत किया गया। समारोह में ताजपुर नप चेयरमैन प्रतिनिधि, मुखिया, विधायक और अन्य गणमान्य लोग शामिल...

Sep 11, 2025 03:09 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, समस्तीपुर
share Share
Follow Us on

ताजपुर। ताजपुर के रामापुर महेशपुर पंचायत निवासी रिटायर्ड फौजी प्रदीप राय के पुत्र अमन कुमार के गोरखा रायफल्स में लेफ्टिनेंट बनकर गांव आने पर ताजपुर में लोगों ने बाजे गाजे के साथ भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर ताजपुर नप चेयरमैन प्रतिनिधि संतोष चौधरी, मुखिया राजीव कुमार, पूर्व जिलापार्षद रामप्रीत पासवान, दिनेश झा, गोलू ठाकुर, आकाश झा आदि ने अमन एवं उनके माता पिता को मिथिला पाग, चादर, माला एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत अभिनंदन किया। वहीं गांव में जलजीवन हरियाली पार्क में आयोजित स्वागत सह सम्मान समारोह में शामिल होकर मोरवा विधायक रणविजय साहू ने अमन व उनके माता पिता को पाग, पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

समारोह में अमन ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया। उन्होंने युवाओं को लक्ष्य निर्धारित कर उसे हासिल करने के लिए खूब मेहनत करने को प्रेरित किया। कहा कि राष्ट्र सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं है। उनका सपना राष्ट्र सेवा करते हुए और भी ऊंचे पद को हासिल करना है। मौके पर सरपंच ध्रुव कुमार झा, पूर्व सरपंच अनिल कुमार, सुजीत राय, रामवृक्ष राय, मनोज राय, गणेश ठाकुर सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।