ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार समस्तीपुरचार लीटर देसी चुलाई के साथ धंधेबाज गिरफ्तार

चार लीटर देसी चुलाई के साथ धंधेबाज गिरफ्तार

सिंघिया थाने की पुलिस ने पिपरा घाट पर छापेमारी के दौरान फरार हुए धंधेबाज दिनेश मुखिया के पुत्र रोहित मुखिया को शुक्रवार सुबह गिरफ्तार करने में सफलता...

चार लीटर देसी चुलाई के साथ धंधेबाज गिरफ्तार
हिन्दुस्तान टीम,समस्तीपुरFri, 28 Jan 2022 04:51 PM
ऐप पर पढ़ें

सिंघिया थाने की पुलिस ने पिपरा घाट पर छापेमारी के दौरान फरार हुए धंधेबाज दिनेश मुखिया के पुत्र रोहित मुखिया को शुक्रवार सुबह गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर ली। विदित हो कि गुरुवार को गुप्त सूचना पर पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के घर पर छापेमारी कर चार लीटर देसी बरामद की थी। लेकिन धंधेबाज रोहित पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल हो गया था। लेकिन पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। इसी क्रम में शुक्रवार सुबह उसे घर से ही दबोच लिया।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें