एयरफोर्स अधिकारी के घर से आधा किलो सोना व 5 किलो चांदी चोरी

Newswrap हिन्दुस्तान, समस्तीपुर
Follow us on Google News
share

मोहिउद्दीननगर के कल्याणपुर बस्ती पूरब गांव में मंगलवार रात चोरों ने एयरफोर्स अधिकारी अखिलेश ठाकुर और उनके पड़ोसी के घरों में चोरी की। चोरों ने लाखों रुपये के आभूषण और नकदी चुराई। इस घटना से गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

एयरफोर्स अधिकारी के घर से आधा किलो सोना व 5 किलो चांदी चोरी

मोहिउद्दीननगर। थाना क्षेत्र के कल्याणपुर बस्ती पूरब गांव में मंगलवार रात बेखौफ चोरों ने दो घरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने अहमदाबाद में कार्यरत एयरफोर्स अधिकारी अखिलेश ठाकुर और उनके पड़ोसी राम सुदीश ठाकुर के घर से करोड़ों रुपये के आभूषण व नकदी पर हाथ साफ कर दिया। एयरफोर्स अधिकारी अखिलेश ठाकुर गुरुवार को रिटायर होनेवाले हैं। उनके रिटायरमेंट से ठीक एक दिन पहले हुई वारदात से परिवार के लोग सदमे में हैं। जानकारी के अनुसार, चोर एयरफोर्स अधिकारी के घर के पीछे से छत के रास्ते आंगन में दाखिल हुए। इसके बाद उनके दोनों पुत्रों के कमरों का ताला तोड़कर गोदरेज, लॉकर और ट्रंक को खंगाला। गृहस्वामी के भाई राम नरेश ठाकुर द्वारा थाने में दिए गए आवेदन के अनुसार, चोरों ने आधा किलो सोना, पांच किलो चांदी और 15 हजार रुपये नकद चोरी किए हैं। चोरी गए सामान का अनुमानित मूल्य करीब एक करोड़ रुपये बताया जा रहा है।

पड़ोसी के घर से भी 15 लाख की चोरी

अखिलेश ठाकुर के घर के बाद चोरों ने पड़ोसी राम सुदीश ठाकुर के घर को निशाना बनाया। चोर शौचालय की छत के सहारे दो मंजिला घर में घुसे और वहां से नकद एवं आभूषण सहित कुल 15 लाख रुपये की संपत्ति उड़ा ली। एक ही रात में दो घरों में हुई बड़ी वारदात से गांव में दहशत और असुरक्षा का माहौल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की। घटनास्थल से पुलिस ने चोरों की एक शर्ट, लोहे का रॉड, पेचकस और एक मोबाइल चिप बरामद किए हैं। इन साक्ष्यों के आधार पर पुलिस अपराधियों की पहचान में जुटी है।

पुलिस की जांच

कल्याणपुर बस्ती गांव में हुई चोरी की घटना के संबंध में आवेदन प्राप्त हुआ है। पुलिस वैज्ञानिक पद्धति से मामले की जांच कर रही है। घटनास्थल से कुछ साक्ष्य मिले हैं, जिनके आधार पर चोरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

-सचिन कुमार, थानाध्यक्ष

सामान्य प्रश्न

चोरी की घटना कब हुई?
चोरी की घटना मंगलवार रात को हुई।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।