जलालपुर में पुस्तक का हुआ लोकार्पण
मोहनपुर के बिनगामा-जलालपुर गांव में मंगलवार को 'यायावर घुमता रहा मैं' पुस्तक का लोकार्पण किया गया। लेखक हरिनारायण सिंह 'हरि' हैं, जिन्होंने 21 पुस्तकें प्रकाशित की हैं। लोकार्पण सेना से सेवानिवृत्त नरेन्द्र कुमार राय ने किया और कार्यक्रम में कई प्रमुख लोग उपस्थित थे।

मोहनपुर। प्रखंड क्षेत्र के बिनगामा-जलालपुर गांव में मंगलवार को पुस्तक लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। नवगीत संग्रह यायावर घुमता रहा मैं नामक पुस्तक के लेखक प्रखंड के जौनापुर निवासी सह चर्चित साहित्यकार हरिनारायण सिंह 'हरि' है। लोकार्पण सेना से सेवानिवृत्त नरेन्द्र कुमार राय ने किया। वक्ताओं ने कहा कि हरि जी प्रबंध काव्य, कविता, गजल, गीत-नवगीत और समीक्षा से संबंधित लगभग 21 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी है। मौके पर महेश शर्मा, अनुज कुमार, सुबोध कुमार, शाह, नितेश कुमार, सिद्धार्थ कुमार, दीपक कुमार, रेखा कुमारी, उषा कुमारी, रीना कुमारी, वीणा कुमारी, जयमाला कुमारी, शुभम कुमारी, शिवानी कुमारी आदि थे
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


