Hindi NewsBihar NewsSamastipur NewsBJP Observes Partition Horror Remembrance Day in Samastipur
बड़ी गलती थी अखंड भारत का विभाजन : नित्यानंद

बड़ी गलती थी अखंड भारत का विभाजन : नित्यानंद

संक्षेप: समस्तीपुर में भाजपा ने विभाजन विभीषका स्मृति दिवस मनाया। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि पाकिस्तान का विभाजन एक बड़ी गलती थी, जिससे लाखों हिंदुओं को नुकसान हुआ। इस अवसर पर तिरंगा...

Fri, 15 Aug 2025 12:34 AMNewswrap हिन्दुस्तान, समस्तीपुर
share Share
Follow Us on

समस्तीपुर, कासं। भाजपा के तत्वावधान में बुधवार को विभाजन विभीषका स्मृति दिवस मनाया गया। कर्पूरी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि अखंड भारत से पाकिस्तान का विभाजन करना एक बहुत बड़ी गलती थी। इस विभाजन का दंश भारत के लाखों हिंदुओं को झेलना पड़ा था। मौके पर एमएलसी डॉ. तरुण कुमार, रोसड़ा विधायक वीरेंद्र पासवान, संजीव साह, बैधनाथ सहनी, पूर्व जिलाध्यक्ष सुशील चौधरी, राम सुमिरन सिंह, उपेन्द्र कुशवाहा, प्रो विजय शर्मा, पूर्व मंत्री रामाश्रय सहनी, प्रो. शील कुमार राय, कैप्टन कमलेश सहनी, शशिकांत आनंद, सुरेश राय, जयकृष्ण झा, प्रदेश कार्य समिति सदस्य मनोज कुमार गुप्ता सहित अन्य मौजूद थे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इसके बाद कर्पूरी सभागार से तिरंगा यात्रा भाजपा युवा मोर्चा समस्तीपुर के द्वारा उत्तरी अध्यक्ष विमल कुमार गोलू व दक्षिणी के अध्यक्ष अमरेश साह के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाला गया। यात्रा कर्पूरी प्रतिमा स्थल के निकट कर्पूरी जी और डॉ भीमराव अम्बेडकर जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर समाप्त हुआ।