Samastipur News: भाजपा: बैठक में सेवा और संकल्प कार्यक्रम पर चर्चा
Samastipur News: निसं, सरायरंजन। भाजपा सरायरंजन दक्षिणी मंडल की बैठक मनिकपुर पंचायत में नवनियुक्त पंचायत अध्यक्ष शशिकांत साह के आवास पर हुई। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर संचालित सेवा कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाई गई। जिलाध्यक्ष शशिधर झा एवं अन्य सदस्यों ने पंचायत अध्यक्ष को सम्मानित किया और संगठन विस्तार पर चर्चा की।

Samastipur News: सरायरंजन, निसं। भाजपा सरायरंजन दक्षिणी मंडल की बैठक मनिकपुर पंचायत के जगदीशपुर में गुरुवार को नवनियुक्त पंचायत अध्यक्ष शशिकांत साह के आवास पर हुयी। नेतृत्व मंडल अध्यक्ष बबलू झा ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष शशिधर झा एवं प्रदेश कार्य समिति सदस्य रामयाद शांडिल्य मौजूद थे। संगठन के द्वारा सेवा और संकल्प कार्यक्रम की कार्यशाला में 17 सितंबर को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव दिवस के अवसर पर सभी पंचायत में प्रत्येक लाभार्थी के घर आशीर्वाद कार्यक्रम के तहत दीप प्रज्ज्वलित करने का निर्णय लिया गया। कार्यशाला के बाद प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को प्रधानमंत्री मोदी के द्वारा आयोजित मन की बात कार्यक्रम की समीक्षा की गई एवं जिलाध्यक्ष के द्वारा नवनियुक्त पंचायत अध्यक्ष शशिकांत साह को अंगवस्त्र देकर सम्मानित करते हुए संगठन को और भी विस्तार करने की बात कही।
कार्यक्रम में चन्देश्वर राय, सुरेश चौरसिया, कुंदन सिंह, दिनेश सहनी, सुदर्शन साह, रंजीत राय, सुधा, घनश्याम सिंह, शम्भु सिंह, अरविंद पासवान, विदेशी राय आदि थे।


