BJP Farmer Front Meeting in Samastipur Discusses Agricultural Welfare Schemes किसानों के उत्थान और कृषि क्षेत्र के विकास के लिए केंद्र सरकार कर रही काम, Samastipur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSamastipur NewsBJP Farmer Front Meeting in Samastipur Discusses Agricultural Welfare Schemes

किसानों के उत्थान और कृषि क्षेत्र के विकास के लिए केंद्र सरकार कर रही काम

समस्तीपुर में भाजपा किसान मोर्चा की जिला कार्यसमिति बैठक हुई, जिसमें जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने किसानों के उत्थान के लिए केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। नीलम सहनी ने प्रधानमंत्री की कृषि...

Newswrap हिन्दुस्तान, समस्तीपुरMon, 15 Sep 2025 01:01 AM
share Share
Follow Us on
किसानों के उत्थान और कृषि क्षेत्र के विकास के लिए केंद्र सरकार कर रही काम

समस्तीपुर। भाजपा किसान मोर्चा समस्तीपुर (उत्तरी) के जिला कार्यसमिति बैठक जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव की अध्यक्षता में हुई। संचालन मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष देवानंद प्रसाद यादव ने किया। जिलाध्यक्ष (उत्तरी) नीलम सहनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा संचालित विभिन्न कृषि कल्याणकारी योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किसानों के उत्थान और कृषि क्षेत्र के विकास के लिए केंद्र सरकार निरंतर काम कर रही है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, सिंचाई योजनाएँ और मृदा स्वास्थ्य कार्ड जैसी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक किसानों तक पहुंचना भाजपा का संकल्प है। जिलाध्यक्ष ( दक्षिनी ) शशिधर झा ने कहा कि किसान मोर्चा की प्राथमिकता प्रत्येक किसान को सरकार की जनहितकारी योजनाओं से जोड़ना है।

वहीं जिला प्रभारी पूजा सिंह महामंत्री सुनील कुमार राय, सुनील गुप्ता एवं मुकेश कुमार सिंह ने अपने विचार रखते हुए संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने पर बल दिया। मौके पर महामंत्री प्रवीण कुमार कन्हैया, मनोरंजन कुमार, नंदकुमार सिंह, रमाकांत सिंह, नुनु चौधरी, किरण वेदी झा, प्रशांत यादव, पिंकी यादव, मोहन कुमार, प्रभात कुमार, मौसम कुमारी, राजेश कुमार, कुंदन कुमार सहित अन्य मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।