BJP Farmer Front Announces New Committee in Samastipur किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष ने की 31 सदस्यीय कार्यसमिति की घोषणा, Samastipur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSamastipur NewsBJP Farmer Front Announces New Committee in Samastipur

किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष ने की 31 सदस्यीय कार्यसमिति की घोषणा

समस्तीपुर में भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने मंगलवार को 31 सदस्यीय कार्यसमिति की घोषणा की। नवनियुक्त पदाधिकारियों में उपाध्यक्ष, महामंत्री, मंत्री और कोषाध्यक्ष समेत कई महत्वपूर्ण...

Newswrap हिन्दुस्तान, समस्तीपुरTue, 26 Aug 2025 02:14 AM
share Share
Follow Us on
किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष ने की 31 सदस्यीय कार्यसमिति की घोषणा

समस्तीपुर, निप्र । भाजपा किसान मोर्चा उत्तरी समस्तीपुर के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने मंगलवार को जिला कार्यालय सभागार में अपनी 31 सदस्यीय कार्यसमिति की घोषणा की। घोषित पदाधिकारियों में मनोरंजन राय, प्रशांत कुमार राय, देवनन्द प्रसाद यादव, अमित सिंह, संजीव कुमार सिंह, नन्द किशोर सिंह, अनिल कुशवाहा को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं प्रवीण कुमार कन्हैया और प्रकाश झा को जिला महामंत्री, रामप्रवेश राय, पिंकी कुमारी, रंधीर कुशवाहा, विजय कुमार पाण्डेय, महेश पोद्दार, प्रशांत कुमार और नंद किशोर साह को जिला मंत्री नियुक्त किया गया है। नुनू चौधरी को जिला कोषाध्यक्ष, आदित्य नारायण यादव को सह कोषाध्यक्ष, कुमार गौरव को मीडिया प्रभारी, राजेश कुमार को सह मीडिया प्रभारी, मनीष कुमार को सोशल मीडिया प्रभारी तथा अखिलेश कुमार राय को सह सोशल मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।

इस मौके पर भाजपा समस्तीपुर उत्तरी के जिलाध्यक्ष नीलम सहनी, समस्तीपुर दक्षिणी के जिलाध्यक्ष शशिधर झा, जिला महामंत्री सुनील कुमार गुप्ता, सुनील राय, मुख्य प्रवक्ता मुकेश कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह, मधुवाला, नीरज चौधरी, सुशील पासवान, रणधीर कुमार समेत कई नेता मौजूद रहे। नेताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव के नेतृत्व में किसान मोर्चा पंचायत स्तर तक सक्रिय रहकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ किसानों तक पहुँचाने का कार्य करेगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।