2047 तक दुनिया में भारत को वैभवशाली बनाने का लें संकल्प
समस्तीपुर में भाजपा का 47 वां स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भाजपा के झंडा फहराने से हुई। मुख्य अतिथि महाचंद्र प्रसाद सिंह ने भाजपा की वैचारिक यात्रा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना की। समारोह में कई नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

समस्तीपुर। भाजपा 47 वां स्थापना दिवस समारोह जिला कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया। सर्व प्रथम भाजपा का झंडा फहराया गया। इसके बाद सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बिहार प्रदेश स्वर्ण आयोग के अध्यक्ष मुख्य अतिथि महाचंद्र प्रसाद सिंह, अतिथि बाल संरक्षण आयोग उपाध्यक्ष अरविंद कुमार के साथ जिलाध्यक्ष नीलम सहनी व शशिधर झा, एमएलसी डा. तरूण कुमार सहित अन्य मंचासीन नेताओं ने भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल्य चित्र पर माल्यार्पण कर शुभारंभ किया। संचालन जिला महामंत्री सुनील कुमार गुप्ता ने व धन्यवाद ज्ञापन भाजपा नेता सुरेश राय ने किया। समारोह को संबोधित करते मुख्य अतिथि ने कहा कि भाजपा वैचारिक यात्रा महान राष्ट्रनायकों के आदर्शों और त्याग से प्रेरित रही है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत विकास, सुशासन और वैश्विक प्रतिष्ठा के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के दूरदर्शी नेतृत्व, लोकतांत्रिक मूल्यों और समावेशी राजनीति को याद करते हुए कहा कि उनका योगदान सदैव कार्यकर्ताओं को प्रेरित करता रहेगा। साथ ही लाल कृष्ण आडवाणी के संगठन निर्माण और वैचारिक मजबूती में दिए गए योगदान को भी स्मरण किया। मौके पर जिला प्रभारी संजीब साह, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राम सुमिरन सिंह, शशिकांत आनंद, विमला सिंह, मनोज कुमार गुप्ता, कैप्टन कमलेश सहनी, घनश्याम राय, ललन सिंह, मनोज सिंह, सुनील राय, वैधनाथ झा, जिला उपाध्यक्ष मुकेश कुमार, रामाकांत राय, कृष्ण मोहन गुप्ता, श्याम पासवान, मधुवाला, जिला मंत्री दीपक मंडल, संगम कुमार, संजय सिंह, संजीव राय, जगदेव राम,वीणा साह, कमलकांत राय, कृष्ण गोपाल शर्मा, अमृतांशू कुमार, वीरेंद्र यादव, विमल कुमार गोलू, अमरेश साहू, प्रभा मालाकार, अभय प्रकाश ,गौड़ी शंकर सहित अन्य मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


