Hindi NewsBihar NewsSamastipur NewsBithan Market Hosts Block-Level Competition Exam for Students from Classes 6 to 10
बिथान बाजार में 18 जनवरी को प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन

बिथान बाजार में 18 जनवरी को प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन

संक्षेप:

बिथान बाजार में युवाओं की पहल पर कक्षा 6 से 10 तक के छात्रों के लिए प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित की जा रही है। आवेदन की अंतिम तिथि 16 जनवरी है। परीक्षा 18 जनवरी को होगी, जिसमें ओएमआर शीट पर वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे। आयोजन समिति ने पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

Jan 16, 2026 12:19 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, समस्तीपुर
share Share
Follow Us on

बिथान। प्रखंड मुख्यालय के बिथान बाजार में युवाओं की पहल पर बच्चों को पढ़ाई और प्रतियोगी माहौल से जोड़ने के उद्देश्य से प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। यह परीक्षा कक्षा 6 से 10 तक के छात्र-छात्राओं के लिए होगी, जिसमें प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थानों से बच्चों के शामिल होने की संभावना है। इस आयोजन को लेकर बच्चों और अभिभावकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 16 जनवरी निर्धारित की गई है। इच्छुक छात्र-छात्राएं बीआरपी संकल्प लाइब्रेरी एवं न्यूज एजेंसी कार्यालय, बिथान से आवेदन पत्र प्राप्त कर जमा कर सकते हैं।

आयोजकों के अनुसार परीक्षा रविवार 18 जनवरी को आयोजित की जाएगी। प्रश्न पत्र ओएमआर शीट पर आधारित होगा, जिसमें वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा के सफल एवं निष्पक्ष आयोजन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई है। परीक्षा को कदाचारमुक्त और स्वच्छ वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से वीक्षकों की तैनाती ऐसे शिक्षकों एवं कर्मियों से की जाएगी, जो आसपास के किसी भी विद्यालय या संस्थान से जुड़े नहीं होंगे। इससे पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित हो सकेगी। आयोजन समिति के संचालक संजय सिंह ने बताया कि विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से यह परीक्षा आयोजित की जा रही है। वहीं स्थानीय मीडिया प्रतिनिधि आकाश कुमार ने कहा कि परीक्षा को लेकर छात्रों और अभिभावकों में खासा उत्साह है और परीक्षा समयनुसार शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराई जाएगी। सभी व्यवस्थाएं लगभग पूरी कर ली गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;