Samastipur News: मतदाता सूची में पात्र नागरिक का नाम जोड़ना सुनिश्चित करें : बीडीओ
Samastipur News: बिथान प्रखंड कार्यालय में गुरुवार को निर्वाचन आयोग के मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत बैठक आयोजित की गई। प्रखंड विकास पदाधिकारी आफताब आलम ने मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया और अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे समयबद्ध तरीके से कार्य करें।

Samastipur News: बिथान। बिथान प्रखंड कार्यालय के सभागार में गुरुवार को मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत निर्वाचन अधिकारियों एवं बूथ स्तरीय अधिकारियों (बीएलओ) की बैठक आयोजित की गई। इसमें मतदाता सूची को त्रुटिरहित, शुद्ध एवं अद्यतन बनाने पर विशेष जोर देते हुए अधिकारियों ने बीएलओ को पूरी गंभीरता, पारदर्शिता और समयबद्ध तरीके से कार्य संपन्न करने के निर्देश दिए।
बैठक की अध्यक्षता
बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी आफताब आलम ने की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए शुद्ध मतदाता सूची सबसे महत्वपूर्ण आधार है। उन्होंने 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके नए मतदाताओं का नाम जोड़ने,मृत मतदाताओं के नाम हटाने, स्थायी रूप से स्थानांतरित मतदाताओं के नाम विलोपित करने तथा नाम, पता, आयु एवं अन्य विवरणों में मौजूद त्रुटियों का निर्धारित समय सीमा के भीतर शत- प्रतिशत सुधार कराने का निर्देश दिया।
हमारे निर्वाचन अधिकारियों द्वारा जानकारी
बैठक को संबोधित करते हुए रोसड़ा के अवर निर्वाचन पदाधिकारी राजेश कुमार साह ने मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान की पूरी प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी दी। बीपीआरओ सुनील कुमार ने निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की जानकारी देते हुए कहा कि बीएलओ निर्वाचन प्रक्रिया की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं। बैठक में निर्वाचन कार्यों की प्रगति की समीक्षा भी की गई तथा बीएलओ की विभिन्न जिज्ञासाओं एवं समस्याओं का समाधान अधिकारियों द्वारा किया गया। बैठक में मो.चसमुद्दीन, गोपाल कुमार, पर्यवेक्षक शमसाद आलम, पंकज कुमार, बीएलओ सहित प्रखंड क्षेत्र के सभी बूथ स्तरीय अधिकारी (बीएलओ) एवं निर्वाचन कार्य से जुड़े अधिकारी और कर्मी उपस्थित रहे।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


