अरमौली गांव के चौर से बाइक सहित एक चोर को ग्रामीणों ने पकड़ा, किया पुलिस के हवाले

अरमौली गांव के चौर से बाइक सहित एक चोर को ग्रामीणों ने पकड़ा, किया पुलिस के हवाले

संक्षेप:

सरायरंजन के घटहो थाना क्षेत्र में अरमौली गांव के चौर पर बाइक चोर को स्थानीय लोगों ने पकड़ा। चोर की पहचान बैद्यनाथ कुमार के रूप में हुई है। बाइक के मालिक की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई की। एक चोर को...

Aug 28, 2025 02:36 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, समस्तीपुर
share

सरायरंजन। घटहो थाना क्षेत्र के अरमौली गांव के चौर से बाइक के साथ एक बाइक चोर को लोगों ने पकड़ कर पुलिस हवाले कर दिया। वही दो चोर मौके पाकर भागने में सफल हो गया।। चोर की पहचान पहचान बरूणा रसलपुर निवासी बैद्यनाथ कुमार के रूप में की गई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि चार महीने पूर्व खेतापुर गांव से गोलू सहनी की स्प्लेंडर प्लस चोरी हुआ था। बाइक के मालिक द्वारा थाना में शिकायत की गई थी। बुधवार की दोपहर बाइक पर सवार तीन लोग उक्त गांव जाकर पहुंचे थे। इसी दौरान बाइक मालिक ने अपनी बाइक को पहचान लिया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

बाइक मालिक को देखकर सभी भागने लगे। उसके बाद ग्रामीणों ने पीछा करके अरमौली चौर में पकड़ लिया। जिसमें दो साथी फरार हो गए। उसके एक चोर को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। घटहो थानाध्यक्ष रजनीश कुमार ने बताया कि एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। साथ ही एक बाइक भी बरामद है। चोर पर अग्रेत्तर कार्रवाई करते हुए इस धंधे में संलिप्त अन्य को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।